फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vigilance investigation probe may be conducted in IMS director housing reconstruction case 

बीएचयू: आईएमएस निदेशक आवास मरम्मत मामले की हो सकती है विजिलेंस जांच, कमीशन ने स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा मामला

Tue, 05 Oct 2021 01:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Oct 2021 01:02 AM IST
सार

सेंट्रल विजिलेंश कमीशन में शिकायत स्वीकारने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। कमीशन ने स्वास्थ्य मंत्रालय के विजिलेंस ऑफिस के पास मामला भेज दिया है।

विज्ञापन
Vigilance investigation probe may be conducted in IMS director housing reconstruction case 
ims bhu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधा के लिए कायाकल्प के तहत मिली धनराशि से निदेशक आवास के मरम्मत मामले में विजिलेंस जांच शुरू हो सकती है। पिछले दिनों आरटीआई कार्यकर्ता ने सेंट्रल विजिलेंस कमीशन में शिकायत कर कायाकल्प के धन से 43 लाख रुपये मरम्मत पर खर्च होने पर सवाल खड़ा करते हुए जांच की मांग की थी। इधर कमीशन ने न केवल शिकायती पत्र को स्वीकार लिया है बल्कि आगे की कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में विजिलेंस आफिस को निर्देशित किया है।

विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला ने आईएमएस बीएचयू बीएचयू के निदेशक आवास की मरम्मत पर 43 लाख रुपये खर्च करने की खबर प्रकाशित की थी। आईएमएस बीएचयू में कायाकल्प मद में 200 करोड़ से अधिक की धनराशि मिल चुकी है। इसके तहत अस्पताल की इमरजेंसी सहित अन्य जगहों पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


आरटीआई में जानकारी मांगने वाले रजवारी निवासी संजय सिंह ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के साथ ही सेंट्रल विजिलेंस कमीशन में 23 सितंबर को शिकायत कर जांच की मांग की थी। इधर कमीशन ने शिकायत को स्वीकार करने के बाद 30 सितंबर को उसे स्वास्थ्य मंत्रालय के चीफ विजिलेंस आफिस(सीवीओ) के पास भेज दिया है। इसमें शिकायत के आधार पर मूल्यांकन की बात कही है। माना जा रहा है कि अब कमीशन के इस पहल के बाद मामले की जल्द ही विजिलेंस जांच शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर, सपा नेताओं, छात्रों ने उठाए थे सवाल 

कायाकल्प मद से निदेशक के आवास मरम्मत पर 43 लाख रुपये खर्च करने के मामले में आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सवाल खड़ा किया था। इसके अलावा सपा पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने भी जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed