काशी विद्यापीठ के पूर्व वॉलीबॉल कोच राधेश्याम राय और राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय कुमार शुक्ला को शनिवार शाम सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्मानित किया गया। दोनों 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए। गाजीपुर के शेरपुर कला गांव के मूल निवासी रहे राधेश्याम राय ने कोलकाता से कोचिंग की डिग्री प्राप्त की। विवि में वॉलीबॉल कोच के रूप में कई खिलाड़ी तैयार किए। राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय कुमार शुक्ला ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में डबल जंप स्मैश की कला को जन्म दिया। उन्होंने मोहन मेकिन्स और एन ई रेलवे बलिया में बुकिंग क्लर्क सुपरवाइजर के रूप में सेवा दी। वह मिर्जापुर के तुलापुर कछवा के रहने वाले हैं। समारोह में सर्वेश पांडेय, अंजनी पांडेय, पूजा यादव, भारतेंदु पांडेय, आनंद राय, अजय शुक्ला, अभिमन्यु राय, विवेक सिंह मौजूद रहे। संवाद