{"_id":"6228e8c68b84284509663b54","slug":"vidyapeeth-students-union-elections-may-be-held-after-holi-holiday-varanasi-news-vns6424684148","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: होली बाद हो सकता है छात्रसंघ चुनाव, जिला प्रशासन की स्वीकृति मिलते ही घोषित होंगी तिथियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: होली बाद हो सकता है छात्रसंघ चुनाव, जिला प्रशासन की स्वीकृति मिलते ही घोषित होंगी तिथियां
Thu, 10 Mar 2022 12:47 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:47 AM IST
सार
चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि सारी प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। जिला प्रशासन की हरी झंडी मिलते ही तिथि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव होली की छुट्टियों के बाद कराए जा सकते हैं। हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारी में जुट गया है। प्रशासन ने होली के अवकाश के बाद मतदान कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में दस मार्च के बाद चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी सिंह ने जिला प्रशासन को पत्र लिखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की स्वीकृति मिलते ही मतदान की तिथि घोषित कर दी जाएगी। काशी विद्यापीठ ने छात्रसंघ चुनाव के लिए 14 दिसंबर 2021 को अधिसूचना जारी की थी। 17 दिसंबर को ऑनलाइन नामांकन भी विद्यापीठ ने करा लिया था। वैध-अवैध प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर 20 दिसंबर की शाम अगले आदेश तक के लिए चुनाव स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
इसे देखते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष के प्रत्याशी शशि प्रकाश चंदन ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन की स्वीकृति से चुनाव की तिथि घोषित करने का निर्देश दिया था। जिला प्रशासन ने विद्यापीठ प्रशासन से 12 मार्च के बाद स्वविवेक से किसी भी तिथि पर चुनाव कराने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि सारी प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अब सिर्फ मतदान व मतगणना करना है। इसके लिए एक दिन का समय चाहिए। जिला प्रशासन की हरी झंडी मिलते ही तिथि जारी कर दी जाएगी।