फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapeeth: Offline counseling started after online verification

विद्यापीठ : ऑनलाइन सत्यापन के बाद शुरू हुई ऑफलाइन काउंसिलिंग

Thu, 07 Oct 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vidyapeeth: Offline counseling started after online verification
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नये सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन के बाद अब ऑफलाइन काउंसिलिंग शुरू हो गई है। बुधवार को 11 विषयों की काउंसिलिंग में 360 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान दस्तावेज का भौतिक सत्यापन किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को काउंसिलिंग के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। काउंसलिंग के लिए ऐसे अभ्यर्थियों को ही मैसेज भेजा जा रहा है जिन्होंने दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को 11 विषयों की काउंसिलिंग के लिए 491 छात्रों को विश्वविद्यालय ने मैसेज भेजा था। इसमें से सिर्फ 360 अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग कराने पहुंचे थे। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि सत्यापन के लिए मूल प्रमाणपत्र और एक सेट छाया प्रति लेकर निर्धारित तिथि को काउंसिलिंग सेंटर पर पहुंचना है। काउंसिलिंग के लिए सूची भी जारी कर दी है। ऑनलाइन प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए यदि अभ्यर्थी ने अर्हकारी परीक्षा की ऑनलाइन प्रति अपलोड की है तो भौतिक काउंसिलिंग के समय उन्हें इसे प्रिंट करवाकर प्रधानाचार्य से सत्यापित कराकर लाना होगा। बिना सत्यापित ऑनलाइन दस्तावेज मान्य नहीं होंगे। इसके बाद जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा उन्हें फीस जमा करने के लिए मैसेेज भेजा जाएगा। तय तारीख के भीतर शुल्क जमा नहीं करने पर प्रवेश रद्द हो सकता है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों में तय सीट से दोगुने अभ्यर्थियों को ऑफलाइन काउंसिलिंग के लिए संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन

छात्रों ने जताया विरोध
विश्वविद्यालय में बुधवार को भौतिक सत्यापन के दौरान छात्र नेताओं के एक गुट ने काउंसिलिंग सेल में विरोध दर्ज कराया। छात्र नेताओं का सवाल था कि छोटी संख्या में अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए क्यों बुलाया जा रहा है? एक छात्र नेता ने कहा कि ऐसे ही काउंसिलिंग चलती रही तो नवंबर महीने तक प्रवेश प्रक्रिया ही पूरी नहीं होगी। काउंसिलिंग सेल ने बताया कि 20 अक्तूबर तक काउंसिलिंग की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed