{"_id":"660a26006e16a1d03e0110b9","slug":"vidyapeeth-news-ugc-recognizes-vidyapeeths-pedagogy-department-as-malaviya-mission-teacher-training-centre-varanasi-news-c-20-gkp1008-559245-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidyapeeth News: विद्यापीठ के शिक्षाशास्त्र डिपार्टमेंट को UGC ने दी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidyapeeth News: विद्यापीठ के शिक्षाशास्त्र डिपार्टमेंट को UGC ने दी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में मान्यता
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षाशास्त्र विभाग को यूजीसी ने मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में मान्यता दी है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रति जागरूकता, समझ विकसित करने और शैक्षिक नेतृत्व क्षमता के विकास आदि के लिए आयोग ने अनुदान की पहली किस्त जारी की है।
केंद्र निदेशक एवं शिक्षाशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र राम ने बताया कि मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति अभिमुखीकरण एवं जागरूकता विषय पर आठ से 15 अप्रैल तक आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञ आठ प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम संयोजक प्रो. रमाकांत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण ऑनलाइन होगा। कार्यक्रम में कुल 200 प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच अप्रैल है। शिक्षाशास्त्र विभाग को केंद्र की मान्यता मिलने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने इसे उपलब्धि बताई।