फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapeeth: Back paper and category improvement exam from 18

विद्यापीठ : बैक पेपर एवं श्रेणी सुधार परीक्षा 18 से

Sun, 09 Jan 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Vidyapeeth: Back paper and category improvement exam from 18
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं संबद्ध महाविद्यालयों में बैक पेपर और श्रेणी सुधार की परीक्षा के लिए समयसारिणी की घोषणा हो गई है। विश्वविद्यालय परिसर समेत पांचों जिलों के संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाएं 18 से 28 जनवरी तक चलेंगी। समय सारिणी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही और सोनभद्र के संबद्ध 343 महाविद्यालय के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जनसपंर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि परीक्षा में प्रश्न पत्रों का बहिष्कार अनुशासनहीनता मानी जाएगी। किसी परीक्षार्थी की परीक्षा छूट जाने की दशा में पुन: परीक्षा नहीं कराई जाएगी। परीक्षा भवन में मोबाइल फोन एवं किसी प्रकार का अनुचित साधन का इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं के अंदर अथवा बाहर किसी भी प्रकार का अनावश्यक चिन्ह लगाना भी प्रतिबंधित है तथा रंगीन स्केच पेन व मार्कर पेन का प्रयोग नहीं करना है। छात्रों को केवल नीले एवं काले रंग के पेन का इस्तेमाल करना होगा। शासन द्वारा जारी कोविड-19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed