{"_id":"66f1f8068e16666abf0de834","slug":"vidushi-verma-will-receive-atul-maheshwari-gold-medal-in-the-convocation-ceremony-of-kashi-vidyapeeth-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ दीक्षांत समारोह: विदुषी वर्मा को मिलेगा अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल, एमए पत्रकारिता में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ दीक्षांत समारोह: विदुषी वर्मा को मिलेगा अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल, एमए पत्रकारिता में किया टॉप
Tue, 24 Sep 2024 04:51 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:51 AM IST
सार
विदुषी बताती हैं कि रामचरित मानस, गीता और महाभारत ने उन्हें इस मुश्किल वक्त से बाहर निकाला। उन्होंने अपनी जीवन शैली को आध्यात्म से जोड़ा। इसके बाद जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विदुषी वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में विदुषी वर्मा को अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल मिलेगा। उन्होंने एमए पत्रकारिता में टॉप किया है। इनका सीजीपीए स्कोर 8.350 है। कभी हाईस्कूल में कम नंबर आने पर दोस्तों ने विदुषी से मुंह मोड़ लिया था। जीवन में निराशा बढ़ने लगी थी, लेकिन इंटरमीडिएट तक आते-आते वह टॉपर्स में शुमार हो गईं।
विज्ञापन
विदुषी बताती हैं कि रामचरित मानस, गीता और महाभारत ने उन्हें इस मुश्किल वक्त से बाहर निकाला। उन्होंने अपनी जीवन शैली को आध्यात्म से जोड़ा। इसके बाद जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इंटरमीडिएट के बाद बीएससी करते समय पत्रकारिता में रुचि पैदा हो गई। रिसर्च और एनालिसिस में ज्यादा मन लगने लगा। विदुषी डिजिटल जर्नलिस्ट बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
वाराणसी की लक्सा की निवासी विदुषी के पिता आशीष वर्मा बिजनेसमैन और मां गृहिणी हैं। संयुक्त परिवार में रहती हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा यूपी बोर्ड से पास की। इसके बाद काशी विद्यापीठ से बीएससी किया। बीएससी के दूसरे साल के बाद एक साल पढ़ाई ब्रेक हो गई। इसी दौरान विदुषी ने डिजिटल कंटेंट राइटिंग का काम शुरू किया।
विज्ञापन