फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पुलिस की दबगंई फिर आई सामने, एलएलबी छात्र का कॉलर पकड़कर नीचे पटका

Sat, 01 Feb 2020 03:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 01 Feb 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Video viral policeman beaten a student in bhadohi
छात्र को पीटता पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

भदोही कोतवाली परिसर में शुक्रवार को फरियाद लेकर पहुंचे एक युवक के साथ थाने के हेड मुहर्रिर ने अभद्रता की। पत्रक देते समय वीडियो बना रहे युवक को हेड मुहर्रिर ने कॉलर पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया है।

Video viral policeman beaten a student in bhadohi

जानकारी मिलने के बाद पुलिस कप्तान ने हेड मुहर्रिर को निलंबित कर दिया। इस मामले में की जांच चल रही है। भदोही कोतवाली क्षेत्र के पिपरिस गांव निवासी ओमप्रकाश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है।

Video viral policeman beaten a student in bhadohi

गांव में जमीन विवाद को लेकर वह एक प्रार्थना पत्र लेकर गत 28 जनवरी को थाने गया था, जहां उसने एप्लिकेशन देने के बाद हेड मुहर्रिर से रिसीविंग की मांग की। इस दौरान उसका भाई वीडियो बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Video viral policeman beaten a student in bhadohi

रिसीविंग मांगने से नाराज हेड मोहर्रिर ने फरियादी का कॉलर पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। पूरा वाकिया का वीडियो फरियादी के भाई ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो को ट्विटर पर अपलोड कर शिकायत कर दी।

विज्ञापन
Video viral policeman beaten a student in bhadohi

शिकायत पर एसपी रामबदन सिंह ने सीओ भदोही को जांच सौंपी और जांच में दोषी पाए जाने पर हेड मोहर्रिर अखिलेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। इस संबंध में एएसपी आरके वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया से इस प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद हेड मोहर्रिर को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच सीओ भदोही को दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed