फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   video viral of sonbhadra clash firing 10 people died many injured yogi priyanka ghorawal ubhbha

सोनभद्र : उभ्भा हत्याकांड का वीडियो आया सामने, फायरिंग के बीच चल रहे लाठी-डंडे

Mon, 22 Jul 2019 11:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 22 Jul 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
video viral of sonbhadra clash firing 10 people died many injured yogi priyanka ghorawal ubhbha
वीडियो का फोटो। - फोटो : अमर उजाला

17 जुलाई को  घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गांव में हुए हत्याकांड को लेकर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि खेत में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर खड़े हैं और तमाम लोग लाठी-डंडे से लैस होकर कुछ लोगों की पिटाई कर रहे हैं। इस वीडियो में कुछ लोगों के जमीन पर पड़े होने का दृश्य भी है। एसपी सलमान ताज पाटिल ने कहा है कि उन्होंने भी इस तरह का वीडियो देखा है। उसकी सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि 17 जुलाई को सुबह 11 बजे घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मूर्तियां के ग्राम प्रधान यज्ञ दत्त, उसका भाई और बड़ी संख्या में लोग 32 ट्रैक्टरों के साथ विवादित जमीन पर पहुंचे थे। वहां उन लोगों ने जमीन की जोताई शुरू कर दी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग इकट्ठा होने लगे। गोंड़ बिरादरी के दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो ग्राम प्रधान के लोगों ने गोंड़ बिरादरी के लोगों पर फायरिंग कर दी। साथ ही उन पर जमकर लाठी-डंडे भी बरसाए थे। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए उभ्भा जाने का निर्णय लिया था, लेकिन मिर्जापुर जिला प्रशासन ने उन्हें मिर्जापुर में ही रोक दिया था। बाद में प्रियंका गांधी ने चुनार किले में उभ्भा के पीड़ितों से मिलकर दुख-दर्द जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 21 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव का निरीक्षण किया था। वहां पीड़ितों के परिजनों से उन्होंने मुलाकात की और उनको सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया था। अब घटना के पांचवें दिन उभ्भा कांड का वीडियो वायरल हुआ है, जो देखने में ही वीभत्स प्रतीत हो रहा है।

इस वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे से लैस होकर दूसरे पक्ष को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मासूम से लेकर महिलाओं और युवक वृद्धों पर लाठी-डंडे से हमला किया जा रहा है।

हालांकि यह वीडियो किस हद तक सही है, इसका पुलिस महकमा परीक्षण कराने पर जुट गया है। एसपी का कहना है कि उन्होंने भी वीडियो देखा है। यह काफी दूर से बनाया गया है। इससे चेहरों की पहचान नहीं हो पा रही है। फिर भी परीक्षण कराया जा रहा है कि यह उभ्भा कांड से जुड़ा है या कहीं और का है।

ये भी पढ़ें : सोनभद्र हत्याकांड : मृतकों के परिजनों से मिले सीएम योगी, मिलेगी 18-18 लाख रुपये की सहायता
ये भी पढ़ें : सोनभद्र नरसंहार पर बोले सीएम योगी- ये कांग्रेस का पाप है, सपा के लोगों का हाथ है
ये भी पढ़ें : सोनभद्र की घटना पर सीएम योगी बोले- हत्याकांड के पीछे राजनीतिक साजिश
ये भी पढ़ें : यूपी : आधे घंटे तक लगातार होती रही फायरिंग, खूनी संघर्ष से कांप गई लोगों की रूह
ये भी पढ़ें : सोनभद्र : खूनी संघर्ष के पीछे सोसायटी की जमीन, विवाद में आईएएस का भी नाम शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed