फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Video viral of bribe for postmortem by health employee in bhadohi

शर्मनाक : परिजन पहुंचे पोस्टमार्टम कराने, कर्मचारी करने लगा शव का सौदा, वीडियो वायरल

Tue, 25 Jun 2019 04:42 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 25 Jun 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
Video viral of bribe for postmortem by health employee in bhadohi
पोस्तमार्चम के लिए पैसे लेता सिपाही और कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही में मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सेटिंग की बात की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



भदोही के महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल अब पोस्टमार्टम को लेकर सुर्खियों में है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें पोस्टमार्टम करने वाला एक कर्मचारी शव लाने वाले पुलिसकर्मी और परिवारीजनों से एक हजार रुपये की मांग कर रहा है। पैसे देने के बाद डॉक्टर से सेटिंग कर तेजी से काम कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि जब हम पोस्टमार्टम कराने पहुंचे तो वहां मौजूद एक कर्मचारी ने हमसे पहले शराब मंगाई। देसी शराब ले जाने पर उसने हमसे अंग्रेजी शराब लाने के बाद ही पोस्टमार्टम करने की बात कही।

जब हम शराब लेकर आए तो कहने लगा एक हजार रुपये दो तो तेजी से काम आगे बढ़ाए। इसके बाद हम सबने 800 रूपये एकत्र कर के दिया। जिसे कर्मचारी के साथ वहां मौजूद एक सिपाही ने भी लिया।

वहीं, इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच कि लिए टीम गठित कर दी गई है। डॉ. जेपी सिंह और डॉ. बीबी वर्मा जांच के बाद जो रिपोर्ट देंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि पोस्टमार्टम को लेकर पूर्व में प्रदर्शन और हंगामा हो चुका है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद अब ये वीडियो वायरल हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed