फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Video of young man waving gun goes viral in varanasi wanted to become dabang

Varanasi News: तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल, खुद को दबंग दिखाने के लिए करता है मारपीट

Sun, 21 Aug 2022 12:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 Aug 2022 12:09 AM IST
सार

मनबढ़ युवक का तमंचा लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मनबढ़ युवक हर्ष दुबे को चिन्हित किया है। 

विज्ञापन
Video of young man waving  gun goes viral in varanasi wanted to become dabang
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के लंका क्षेत्र में रहने वाले मनबढ़ युवक का तमंचा लहराते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लंका पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मनबढ़ युवक हर्ष दुबे को चिन्हित किया।  खुद को दबंग साबित करने के लिए वह अक्सर लोगों से मारपीट करता है। शनिवार रात में उसके एक अन्य साथी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


लंका पुलिस के अनुसार तमंचा के संग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले हर्ष दुबे के खिलाफ पांच दिन पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज है। बीते 15 अगस्त को हर्ष और उसके साथी ओमप्रकाश ने मोतीझील निवासी अमित को मारपीट कर घायल किया था। अमित के भाई मुकेश की तहरीर पर लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार मनबढ़ युवक की पहचान हर्ष दुबे के रूप में की गई है।
विज्ञापन


विवाहिता का वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
विवाहिता का अश्लील वीडियो ससुराल और मायके में वायरल के आरोपी को फूलपुर पुलिस ने शनिवार को रामपुर से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भदोही के चौरी थाना अंतर्गत राजईपुर निवासी विकास पटेल है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया कि शादी होने के बाद पूर्व परिचित विकास ने ब्लैकमेल के इरादे से आपत्तिजनक फोटो और अश्लील वीडियो वायरल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुष्कर्म का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार 
महिला से दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी को मिर्जामुराद पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने बब्बन प्रजापति और मिठाई लाल प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी बब्बन को गिरफ्तार किया गया। जबकि मिठाईलाल की गिरफ्तारी को दबिश जारी है। महिला का आरोप है कि मुंबई में रहते हुए आरोपी ने नहाते हुए का वीडियो बनाया और वीडियो वायरल की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

 

धोखाधड़ी मामले में पहड़िया मंडी के आढ़ती सहित तीन पर मुकदमा 

बुलंदशहर के फल व्यवसायी का 14 लाख रुपये बकाया मांगने पर गाली गलौज और धोखाधड़ी के मामले में लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने पहड़िया मंडी के आढ़तियों व मुंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
 दौलतपुर कलां थाना नरसौना बुलंदशहर निवासी फल व्यवसायी शरीफ के अनुसार पहड़िया के व्यवसायी रामबृज व रजनीश सरोज के शॉप नंबर बी-37 स्थित आढ़त पर वर्ष 2021 जुलाई से सितंबर के बीच 11 ट्रक सेब भेजा, जिसकी कुल कीमत लगभग 55 लाख है।

आरोप है कि आढ़तियों ने 14 लाख रुपये बकाया लगाया। इस दौरान कई बार तगादा करने पर आढ़तियों के मुंशी सुभाष चन्द्र मिश्रा ने गलत बिल बनाकर दिया। विरोध करने पर धमकी व गाली गलौज की। अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। ब्यूरो

फर्जी फूड इंस्पेक्टर को पुलिस ने भेजा जेल

चौबेपुर के सोनबरसा बाजार में पकड़े गए फर्जी खाद्य सुरक्षा इंस्पेक्टर को शनिवार को जेल भेज दिया गया। फर्जी इंस्पेक्टर संजय यादव लगभग दो वर्ष से व्यापारियों को ठग रहा था। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नन्हें जायसवाल ने बताया कि वह दो वर्ष से खाद्य सुरक्षा एप के माध्यम से लाइसेंस बनाकर दो से चार हजार रुपये ऐंठता था।

इसके साथ ही जबकि लाइसेंस न होने पर 25 हजार जुर्माना व जेल की धमकी देता था। नमूने के नाम पर फर्जी रसीद काटकर भी पैसा वसूलता था। नमूने व लाइसेंस के नाम पर सोनबरसां के जयंती प्रसाद जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, विनोद गुप्ता, विनय कुमार, किशोरी लाल, ओमीनाथ, बसन्त सहित अन्य लोगों को ठगी का शिकार बना चुका था। शुक्रवार को चौबेपुर पुलिस ने आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार किया था।

कांस्टेबल दपंती को मारी टक्कर, चेन लूटने का आरोप
कांस्टेबल दंपती ने कार सवारों पर टक्कर मारने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वाराणसी ग्रामीण में तैनात महिला कांस्टेबल के अनुसार वह 18 अगस्त की रात डीसीपी वरुणा कार्यालय में तैनात पति और नौ माह की बच्ची केसाथ स्कूटी से किराए के मकान में जा रही थी। इस दौरान पांडेयपुर के पास चार पहिया वाहन सवार अज्ञात युवकों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने छेड़छाड़ करते हुए बचाव में आये पति से मारपीट की और सोने की चेन व पर्स छीनकर फरार हो गए। 

मंगल सूत्र चोरी के आरोप में दो महिलाएं हिरासत में
सेवापुरी के जगदीशपुर नहवानीपुर गांव में जन्माष्टमी के दूसरे दिन अड़गड़ानंद आश्रम में आयोजित भंडारे में महिलाओं का मंगल सूत्र चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी महिला गांव की और दूसरी मिर्जामुराद के कछवा रोड की निवासी है। जंसा पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ के आधार पर चोरी के मंगलसूत्र को बरामद करने में जुटी हुई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed