फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   video of two youths handcuffed in varanasi Cantt police station goes viral former IPS amitabh thakur complains to Human Rights Commission

वाराणसीः हथकड़ी लगाए कैंट थाने में दो युवकों का वीडियो वायरल, पूर्व आईपीएस ने मानवाधिकार आयोग से की शिकायत

Thu, 15 Jul 2021 11:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 11:16 PM IST
सार

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और सोशल एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने मानवाधिकार आयोग को भेजे गए अपनी शिकायत में कहा कि कैंट थाने का एक वीडियो प्राप्त हुआ है, यह वीडियो 14 जुलाई की रात लगभग 10 बजे का बताया गया। इसमें हथकड़ी सहित दो लोगों के साथ छह लोग एक छोटे से कमरे में दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
video of two youths handcuffed in varanasi Cantt police station goes viral former IPS amitabh thakur complains to Human Rights Commission
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वीडियो किया ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के कैंट थाना के एक छोटे से कमरे में छह लोगों के सोने और उसमें दो युवकों को हथकड़ी लगाकर बंद करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के आधार पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है। इस मामले की जांच डीसीपी वरुणा जोन ने एसीपी कैंट को सौंपी है।   

विज्ञापन


पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और सोशल एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने मानवाधिकार आयोग को भेजे गए अपनी शिकायत में कहा कि कैंट थाने का एक वीडियो प्राप्त हुआ है, यह वीडियो 14 जुलाई की रात लगभग 10 बजे का बताया गया। इसमें हथकड़ी सहित दो लोगों के साथ छह लोग एक छोटे से कमरे में दिख रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि प्रथम दृष्टया यह संवैधानिक अधिकारों और मानव अधिकारों का उल्लंघन है। इसलिए वीडियो की सत्यता की जांच कराते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें। यह शिकायत एसीएस होम, यूपी, डीजीपी यूपी और पुलिस कमिश्नर से किया। इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने वीडियो की जांच कैंट एसीपी को सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed