फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Video of molestation of 12 year old daughter get mother on mobile Police complaint in varanasi

UP: बेटी के साथ दुष्कर्म का वीडियो मां के मोबाइल पर आया तो पैरों तले खिसक गई जमीन, बच्ची ने छिपाई थी घटना

Sat, 03 Aug 2024 09:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 03 Aug 2024 09:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का वीडियो मां के मोबाइल फोन पर पहुंचा तो उसे देखकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
Video of molestation of 12 year old daughter get mother on mobile Police complaint in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के मोबाइल पर उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का वीडियो आया तो उसे देख कर वह सन्न रह गई। महिला परिजनों के साथ फूलपुर थाने गई और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रेलवे से रिटायर्ड 67 वर्षीय देवीशरण राजभर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाले युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बालिका की मां के अनुसार उनके व्हाट्सएप पर गुरुवार को एक वीडियो क्लिप आई। क्लिप को उन्होंने देखा तो उनकी बेटी के साथ गांव का बुजुर्ग देवीशरण राजभर दुष्कर्म कर रहा था। दुष्कर्म का वीडियो गांव के ही किसी युवक ने चोरी से बनाया है और उसे वृहस्पतिवार को ही सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन


इस संबंध में बेटी से बात करने पर उसने बताया कि वह गत 11 जुलाई को बकरी चराने गई थी। उसी दौरान देवीशरण राजभर उसे पैसे देने के साथ ही वाजार से कुछ सामान दिलाने की बात कह कर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। देवीशरण ने उसे घटना के संबंध में किसी को कुछ न बताने के लिए धमकाया था। इस वजह से वह डर कर चुप थी। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी से घटना के वारे में जानने के बाद मां उसे लेकर परिजनों के साथ फूलपुर थाने गई और मुकदमा दर्ज कराई। इस संबंध में फूलपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाले युवक की तलाश में पुलिस की एक टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed