फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Video of Drinking Alcohol in Varanasi District Hospital Pathology Lab Goes Viral

UP News: वाराणसी के जिला अस्पताल की पैथालॉजी में शराब पीने का वीडियो वायरल, सीएमएस कराएंगे जांच

Sat, 14 Mar 2026 10:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 14 Mar 2026 10:11 PM IST
सार

Varanasi News: दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल की पैथालॉजी में लैब टेक्नीशियन, कर्मचारियों द्वारा शराब पीने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले की सीएमएस जांच कराएंगे। 

विज्ञापन
Video of Drinking Alcohol in Varanasi District Hospital Pathology Lab Goes Viral
शराब पीने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल की पैथालॉजी में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों द्वारा पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। लैब के अंदर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लैब टेक्नीशियन और कुछ कर्मचारी शराब पीते दिख रहे हैं। मामले की जानकारी होने के बाद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस राम ने जांच करवाकर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के खून की जांच पैथालॉजी में कराई जाती है। इसके अलावा एमसीएच विंग में आने वाली गर्भवती महिलाओं की भी खून की कई जरूरी जांच के सैंपल इसी लैब में आते हैं। शनिवार की दोपहर सोशल मीडिया पर चार वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें एक वीडियो में तीन लोग पैथालॉजी के अंदर बैठे हैं। उसी कमरे में जांच की मशीनें भी हैं।
विज्ञापन


बैठने वालों में एक लैब टेक्नीशियन है, जबकि अन्य लोग वहां संविदा कर्मचारी हैं। सामने मेज पर तीन गिलास में शराब दिख रही है और प्लेट में नॉनवेज भी खा रहे हैं। अस्पताल में ड्यूटी के दौरान इस तरह की हरकत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स संग ठुमका लगाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई थी नाराजगी

कुछ महीने पहले ही इसी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन समेत अन्य कर्मचारियों का यहां स्टाफ नर्सों के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ से जांच कर रिपोर्ट भी मांगी थी। डांस मामले में बस जिन लोगों का वीडियो में चेहरा दिख रहा था, उन्हें चेतावनी मिली, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। अब एक बार फिर पैथालॉजी के कर्मचारियों के शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देखना है कि किस तरह की कार्रवाई होती है।

अधिकारी बोले
इस तरह कृत्य शर्मनाक है। मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी। इसमें कौन-कौन लोग पैथालॉजी के अंदर शराब पीते वीडियो में दिख रहे हैं, सभी को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. आरएस राम, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed