चंदौली: एसआई से भाजपा कार्यकर्ता की अभद्रता का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
भाजपा नेता की पिटाई के बाद चंदौली के सैयदराजा थाने में प्रदर्शन के दौरान का मामला। बुधवार की शाम वायरल हुआ था वीडियो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के सैयदराजा थाने में प्रदर्शन के दौरान एसआई के साथ अभद्रता करने वाले भाजपा कार्यकर्ता पर पर बीती रात मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। रात 12:30 बजे वीडियो पर बयान जारी कर एएसपी दयाराम सरोज ने इसकी पुष्टि की।
28 सितंबर की शाम सैयदराजा थाने में पैरवी के लिए स्थानीय भाजपा नेता विशाल मद्धेशिया गए थे। उनका आरोप था कि थाने के एक एसआई और चार सिपाहियों ने मिलकर उनकी पिटाई की। जिसके बाद थाने में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन करने लगे। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष से लेकर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह तक मौजूद रहे।
दरोगा और चार सिपाहियों पर हुआ था मुकदमा
भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद मंगलवार की रात को आरोपी दरोगा और चार सिपाहियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं दरोगा को लाइन हाजिर भी कर दिया गया। इसी बीच बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें थाने में प्रदर्शन के दौरान एक युवक थाने के एक दरोगा से अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते दिख रहा है।
चंदौली: एसआई से भाजपा कार्यकर्ता ने की अभद्रता , वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
— Amar Ujala Varanasi (@AU_VaranasiNews) September 30, 2021चंदौली: एसआई से भाजपा कार्यकर्ता ने की अभद्रता , वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेलhttps://t.co/Aw0g47d9ZU pic.twitter.com/8DEmhcMsfZ
— Amar Ujala Varanasi (@AU_VaranasiNews) September 30, 2021
चंदौली: एसआई से भाजपा कार्यकर्ता ने की अभद्रता , वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल #Chandauli #chandaulipolice pic.twitter.com/vjRYSuUFoB
— Amar Ujala Varanasi (@AU_VaranasiNews) September 30, 2021चंदौली: एसआई से भाजपा कार्यकर्ता ने की अभद्रता , वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल #Chandauli #chandaulipolice pic.twitter.com/vjRYSuUFoB
— Amar Ujala Varanasi (@AU_VaranasiNews) September 30, 2021
पुलिस भी आर-पार की लड़ाई करने के मूड में
चंदौली के सैयदराजा थाने में भाजपा नेता की पिटाई के मामले में आरोपी दरोगा के साथ तीन अन्य पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस भी लड़ाई के मूड में है। दरोगा जय प्रकाश यादव की तहरीर पर बुधवार की देर शाम भाजपा नेता विशाल के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
थाने के एसआई जय प्रकाश यादव ने तहरीर दी है कि मंगलवार की रात आठ बजे कंप्यूटर कक्ष में बैठकर वह कुछ काम कर रहा था। इसी बीच बाहर शोर सुनाई पड़ा। आकर देखा तो नगर के वार्ड नंबर दो शास्त्रीनगर निवासी विशाल मद्धेशिया, सिपाही कृष्ण कुमार सिंह की इंसास राइफल छीनने की कोशिश कर रहा था। वह लगातार कह रहा था कि पूरे थाने का सफाया कर दूंगा।
किसी तरह बीच बचाव किया गया। इस पर उसने वर्दी उतरवाने की धमकी दी और खुद अपने मुंह पर मारने लगा। इसी धक्का मुक्की में उसके शर्ट का बटन भी टूट गया। तहरीर के आधार पर विशाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 332, 323, 353, 504, 506, 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ सदर ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।