फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Video of BJP worker's indecency with SI goes viral

चंदौली: एसआई से भाजपा कार्यकर्ता की अभद्रता का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

Thu, 30 Sep 2021 01:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Sep 2021 01:43 PM IST
सार

भाजपा नेता की पिटाई के बाद चंदौली के सैयदराजा  थाने में प्रदर्शन के दौरान का मामला। बुधवार की शाम वायरल हुआ था वीडियो।

विज्ञापन
Video of BJP worker's indecency with SI goes viral
पुलिस कार्रवाई... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के सैयदराजा थाने में प्रदर्शन के दौरान एसआई के साथ अभद्रता करने वाले भाजपा कार्यकर्ता पर पर बीती रात मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। रात 12:30 बजे वीडियो पर बयान जारी कर एएसपी दयाराम सरोज ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


28 सितंबर की शाम सैयदराजा थाने में पैरवी के लिए स्थानीय भाजपा नेता विशाल मद्धेशिया गए थे। उनका आरोप था कि थाने के एक एसआई और चार सिपाहियों ने मिलकर उनकी पिटाई की। जिसके बाद थाने में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन करने लगे। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष से लेकर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह तक मौजूद रहे। 
विज्ञापन


दरोगा और चार सिपाहियों पर हुआ था मुकदमा 
भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद मंगलवार की रात को आरोपी दरोगा और चार सिपाहियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं दरोगा को लाइन हाजिर भी कर दिया गया। इसी बीच बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें थाने में प्रदर्शन के दौरान एक युवक थाने के एक दरोगा से अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली: एसआई से भाजपा कार्यकर्ता ने की अभद्रता , वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

— Amar Ujala Varanasi (@AU_VaranasiNews) September 30, 2021

वीडियो वायरल होने के बाद पहले तो चंदौली पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार किया। लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा तो देर रात चंदौली पुलिस ने उक्त भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रात 12:30 बजे एएसपी दयाराम सरोज ने वीडियो पर बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।

चंदौली: एसआई से भाजपा कार्यकर्ता ने की अभद्रता , वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल #Chandauli #chandaulipolice pic.twitter.com/vjRYSuUFoB

— Amar Ujala Varanasi (@AU_VaranasiNews) September 30, 2021 

पुलिस भी आर-पार की लड़ाई करने के मूड में

चंदौली के सैयदराजा थाने में भाजपा नेता की पिटाई के मामले में आरोपी दरोगा के साथ तीन अन्य पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस भी लड़ाई के मूड में है। दरोगा जय प्रकाश यादव की तहरीर पर बुधवार की देर शाम भाजपा नेता विशाल के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

थाने के एसआई जय प्रकाश यादव ने तहरीर दी है कि मंगलवार की रात आठ बजे कंप्यूटर कक्ष में बैठकर वह कुछ काम कर रहा था। इसी बीच बाहर शोर सुनाई पड़ा। आकर देखा तो नगर के वार्ड नंबर दो शास्त्रीनगर निवासी विशाल मद्धेशिया, सिपाही कृष्ण कुमार सिंह की इंसास राइफल छीनने की कोशिश कर रहा था। वह लगातार कह रहा था कि पूरे थाने का सफाया कर दूंगा।

किसी तरह बीच बचाव किया गया। इस पर उसने वर्दी उतरवाने की धमकी दी और खुद अपने मुंह पर मारने लगा। इसी धक्का मुक्की में उसके शर्ट का बटन भी टूट गया। तहरीर के आधार पर विशाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 332, 323, 353, 504, 506, 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ सदर ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed