फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Victory on the post of Block Chief and District Panchayat President will form the basis of Mission 2022

ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय से बनेगा मिशन 2022 का आधार

Thu, 10 Jun 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Victory on the post of Block Chief and District Panchayat President will form the basis of Mission 2022
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पदों पर विजय पाने की रणनीति में जुट गई है। काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के जातिगत आंकड़ों पर चर्चा की और इसी आधार समाज में मजबूत पकड़ बनाने की कार्ययोजना भी बनाई। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय से मिशन-2022 का आधार मजबूत होगा।
विज्ञापन

रोहनिया स्थित काशी क्षेत्र कार्यालय में बैठक संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख का चुनाव 12 जुलाई तक सम्पन्न होगा। इसकी घोषणा भी एक दो दिनों में होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यदि निर्णय ठीक होगा तो परिणाम अच्छे आएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बने इस दिशा में सबको मिलकर प्रयास करना है। पार्टी का लक्ष्य ज्यादातर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतना है, इसी प्रकार का प्रयास ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में भी करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, कोरोना की दूसरी लहर में भय का माहौल होने के बावजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान और सेवा कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने प्रदेश में करीब एक हजार स्वास्थ्य केंद्रों की सेहत सुधारने का जिम्मा लिया है। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, सलिल विश्नोई, लक्ष्मण आचार्य, अशोक तिवारी, शंकर गिरी, मीना चौबे, विद्यासागर राय, हंसराज विश्वकर्मा, नवरतन राठी, पीयूषवर्धन सिंह सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में 1000 सीएचसी और पीएचसी चमकाएंगे भाजपाई
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी ने एक हजार से ज्यादा सीएचसी, पीएचसी चमकाने का निर्णय लिया है। यह जिम्मेदारी सांसद, विधायक, आयोग और निगमों के अध्यक्ष और पार्टी के पदाधिकारियों एवं सक्षम भाजपा नेता निभायेंगे। इस कार्य में उद्योगपतियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से सहयोग लेने की योजना है। भाजपा कार्यकर्ताओं को सर्विस प्रोवाइडर, सब्जी, फल, दूध विक्रेता, धोबी, नौकर, नौकरानी शमशान घाट पर काम करने वालों के बीच जाकर वैक्सीन लगवाने की योजना बनाए।

सोशल मीडिया को बनाएं हथियार
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया की टीम को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह टीम जिले व मंडल स्तर पर बनाई जानी चाहिए ताकि संगठन की गतिविधियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जा सके। हमारा प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए कार्य जनता के मन मस्तिष्क पर छा जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed