फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   victim can't help to police for sketching of accused

बीएचयू बवालः आरोपियों का स्केच बनाने में पीड़ित छात्रा पुलिस की क्यों नहीं कर पाई मदद, जानें कारण

Tue, 03 Oct 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 03 Oct 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
 victim can't help to police for sketching of accused
फाइल
बीएचयू की छेड़खानी पीड़ित छात्रा से पूछताछ कर लंका पुलिस की टीम नई दिल्ली से वापस लौट आई है।  आरोपियों का स्केच बनाने में पीड़ित छात्रा पुलिस की मदद नहीं कर पाई।
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि अंधेरा होने की वजह से वह छेड़खानी करने वाले दोनों आरोपियों को देख नहीं पाई। वारदात से इतना डर गई थी कि आरोपियों की बाइक का नंबर भी नहीं देख सकी। इस वजह से पुलिस आरोपियों का स्केच नहीं तैयार करा सकी।
विज्ञापन


पुलिस अब इस मामले में घटनास्थल पर मौजूद रहे एक युवक को चिह्नित कर उससे पूछताछ करेगी। भारत कला भवन के समीप तैनात रहे प्राक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी से भी पूछताछ की जाएगी। दोनों से मिली जानकारियों के आधार पर आरोपियों का स्केच तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 सितंबर की शाम बीएचयू स्थित भारत कला भवन के समीप बीएफए की छात्रा के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की थी। इसी मामले को लेकर आंदोलन और फिर उपद्रव हुआ था। बवाल के बाद पीड़ित छात्रा नई दिल्ली स्थित अपने घर चली गई थी।

एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। वारदात का सही खुलासा होगा और ठोस साक्ष्यों के आधार पर वास्तविक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 

बीएचयू परिसर में पुलिस गश्त बढ़ेगी

 victim can't help to police for sketching of accused
फाइल - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू परिसर में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। कैंपस में निगरानी के लिए मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण और आईजी रेंज प्रेमप्रकाश ने इसके लिए निर्देश दिए हैं।

क्षेत्राधिकारी भेलूपुर और लंका थानाध्यक्ष को ताकीद की गई है कि परिसर में बीएचयू चौकी प्रभारी और छह पुलिसकर्मियों का मोबाइल दस्ता निरंतर चक्रमण करता रहे।
खासकर बीएचयू स्थित गर्ल्स हॉस्टल की ओर जाने वाले मार्गों, विश्वनाथ मंदिर और संकायों से छात्राओं के आते-जाते समय निगरानी सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed