{"_id":"67351aa22b218529cb0585b4","slug":"vicky-still-missing-even-after-scanning-the-footage-of-257-cc-cameras-varanasi-news-c-20-vns1056-790007-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 257 सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भी विक्की का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 257 सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भी विक्की का पता नहीं
विज्ञापन
वाराणसी आने पर सबसे पहले दादी से की थी मुलाकात, भदैनी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। भदैनी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की जांच में जुटी भेलूपुर पुलिस को अभी तक ठोस साक्ष्य नहीं मिल पाया है। शक के घेरे में भतीजे विशाल गुप्ता उर्फ विक्की की पहचान 257 सीसी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद भी नहीं हो सकी। काशी आने के बाद उसने 24 अक्तूबर को अपने सभी फोन बंद कर लिए। सबसे पहले अपनी दादी शारदा देवी से मिला था। दादी की याददाश्त उतनी अच्छी नहीं है, वह पुलिस को स्पष्ट नहीं बता पा रही हैं। विक्की के दोस्तों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
भेलूपुर थाने के भदैनी निवासी राजेंद्र गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू, तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र व गौरांगी का शव पांच नवंबर को उनके घर में मिला था। सभी की गोली मारकर हत्या की गई थी। वारदात के बाद से ही राजेंद्र का बड़ा भतीजा विक्की लापता है। छोटा भतीजा पुलिस की निगरानी में है। डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि टीमें प्रयासरत हैं। सीसी कैमरों को खंगला जा रहा है। तकनीकी टीम का भी सहारा लिया जा रहा है।