{"_id":"62596f58b574940b185f50ed","slug":"vice-president-venkaiah-naidu-varanasi-visit-railway-station-to-ganga-aati-ghat-grand-welcome-in-kashi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में उपराष्ट्रपति : रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत, आज जाएंगे काशी विश्वनाथ धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में उपराष्ट्रपति : रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत, आज जाएंगे काशी विश्वनाथ धाम
Sat, 16 Apr 2022 05:26 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 16 Apr 2022 05:26 AM IST
सार
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सपरिवार दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे हैं। बनारस स्टेशन से उपराष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट गए।
विज्ञापन
गंगा आरती के दौरान उपराष्ट्रपति समेत अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सपरिवार दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। विशेष ट्रेन से वाराणसी पहुंचे उपराष्ट्रपति का बनारस स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने की। मौके पर कई भाजपा नेता और अधिकारी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति बनारस स्टेशन से सीधे दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां होने वाली गंगा आरती में शामिल हुए। इसके लिए दशाश्वमेध घाट पर भव्य तैयारी की गई है। वो शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद बरेका में दोपहर का भोजन करेंगे और यहां से वे पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल जाएंगे।
विज्ञापन
यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर बनी थ्रीडी फिल्म का अवलोकन करने के साथ ही उस परिसर में बने संग्रहालय को भी देखेंगे। देर शाम बाबतपुर से वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। उपराष्ट्रपति के वाराणसी आगमन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। वहीं, शहर से लेकर गंगा किनारे दशाश्वमेध घाट तक का इलाका दुल्हन की तरह सजाया गया है।
विज्ञापन