{"_id":"5ece56b28ebc3e902e76b81c","slug":"vice-president-venkaiah-naidu-took-over-kashi-from-minister-of-state-ravindra-jaiswal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल से जाना काशी का हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल से जाना काशी का हालचाल
Wed, 27 May 2020 05:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 27 May 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
वेंकैया नायडू (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल को फोन किया और परिवार सहित काशी का कुशलक्षेम लिया। कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन में कार्यकर्ताओं द्वारा जनसेवा के कार्यों के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
साथ ही कार्यकर्ताओं से आम जनता के साथ अपना भी ख्याल रखने का संदेश भी दिया। यहां बता दें कि विधानसभा चुनाव 2017 में रवीन्द्र जायसवाल के कार्यालय का उद्घाटन भी नायडू ने शहरी विकाश मंत्री रहते किया किया था।
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना वायरस का हाल :
वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। इस समय जिले में कुल 156 मरीज संक्रमित हैं, जिसमें 55 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। 83 मरीज ठीक हो चुके हैं और 4 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
आज जौनपुर-मऊ में निकले कोरोना मरीज :
मऊ जिले में बुधवार को दो कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना वायरस के 17 मरीज हो चुके हैं। सीएमओ डॉ सतीशचंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
जौनपुर जिले में बुधवार सुबह 16 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना मामलों की संख्या 156 हो गई है। इनमें 22 स्वस्थ हुए हैं, जबकि तीन की मौत हुई है। जौनपुर में अब वाराणसी के बराबर कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। सीएमओ डॉ रामजी पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को मिले पॉजिटिव मरीजों में एक 12 साल की बच्ची भी शामिल है। सभी लोग मुंबई से जौनपुर आए थे।