फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vice President Jagdeep Dhankar described India as Sanatan land and Kashi as center

काशी में बोले उपराष्ट्रपति: भारत सनातन की भूमि, काशी इसका केंद्र; नमो घाट को बताया विश्व का सबसे बड़ा घाट

Fri, 15 Nov 2024 08:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 15 Nov 2024 08:46 PM IST
सार

Dev Deepawali 2024 : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने काशी में देव दीपावली के अवसर पर नमो घाट का लोकार्पण किया। इस पल को उन्होंने अपने लिए भाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि आज वो पल आया है जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। 

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankar described India as Sanatan land and Kashi as center
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को विश्व के सबसे बड़े और सुंदर घाट 'नमो घाट' का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सनातन की भूमि है और काशी इसका केंद्र है। सनातन धर्म सभी को समाहित करता है और इसने आक्रमणकारियों को भी समाहित करने का कार्य किया है। यह हमें एकता और दृढ़ता की सीख देता है। 

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी जी अपनी लगन और निष्ठा से उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाकर इसे सर्वोच्च प्रदेश बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि संरक्षण, सृजन, दूरदर्शी और सराहनीय विकास के लिए जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी समर्पित हैं, उत्तर प्रदेश में यही काम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। वहीं उन्होंने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे उनके मार्गदर्शन का लाभ कई अवसरों पर मिला है।
विज्ञापन


नमो घाट का उद्घाटन सौभाग्य की बात 

Vice President Jagdeep Dhankar described India as Sanatan land and Kashi as center
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना विभाग

उपराष्ट्रपति ने नमो घाट के उद्घाटन को अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े घाट का उद्घाटन करना मेरे लिए बड़ा सम्मान है। मुख्यमंत्री योगी ने जब कहा कि भारत के अलावा और कहां घाट होते हैं, तो इससे मेरी बात को और बल मिला। काशी मोक्ष की नगरी है और यहां की परंपराएं अनवरत रूप से प्रज्ज्वलित रहती हैं। उप राष्ट्रपति ने इस बात पर भी जोर दिया कि उद्घाटन दिवस का संयोग बेहद खास है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरू श्री गुरुनानक देव का 555वां प्रकाश पर्व है। इसके साथ ही उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को याद करते हुए आदिवासी समुदाय की गौरवशाली विरासत की सराहना की।

सामाजिक समरसता की नींव है भारत 
उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत तेजी से विकास कर रहा है और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा गया है। इस बड़े यज्ञ में हर भारतीय को योगदान देना होगा। उप राष्ट्रपति ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने हमें बार-बार याद दिलाया है कि हमारी सांस्कृतिक जड़ें ही हमारे वर्तमान और भविष्य का आधार हैं। इसे संरक्षित रखने का दायित्व हम सभी का है। 

विज्ञापन

स्वदेशी दीप देश की मिट्टी, तेल और रुई का अनूठा मेल है

Vice President Jagdeep Dhankar described India as Sanatan land and Kashi as center
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया नमो घाट का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

उपराष्ट्रपति ने स्वदेशी भावना को भी बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी दीप देश की मिट्टी, तेल और रुई का अनूठा मेल है। वैश्विक व्यापार में भी हमें स्वदेशी भावना को विचार में रखना चाहिए। उन्होंने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि भारत सामाजिक समरसता की नींव है। मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद को कम रखना चाहिए। सौहार्दपूर्ण संवाद, आस-पड़ोस का ध्यान रखना ही त्योहारों की खास बात है।

देव दीपावली का उत्सव हर वर्ग को एक साथ आने का देता है अवसर 
उप राष्ट्रपति ने अपने भाषण के समापन में कहा कि देव दीपावली का यह पारंपरिक उत्सव समाज के हर वर्ग को एक साथ आने का अवसर देता है। यह बदलते भारत की तस्वीर को दर्शाता है और यह ऐतिहासिक क्षण मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नमो घाट के उद्घाटन के साथ ही वाराणसी ने एक बार फिर से अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को विश्व के सामने गौरव के साथ प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed