फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vice-Chancellor GC tripathi said largest tradition of BHU

विदाई समारोह में बोले कुलपति जीसी त्रिपाठी, बीएचयू की जितनी बड़ी परंपरा है, उतनी कहीं और नहीं

Mon, 27 Nov 2017 05:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 27 Nov 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
Vice-Chancellor GC tripathi said largest tradition of BHU
बीएचयू कुलपति प्रो.जीसी त्रिपाठी का विदाई समारोह - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में कुलपति प्रो.जीसी त्रिपाठी के कार्यकाल के अंतिम दिन आयोजित विदाई समारोह में शिक्षकों-छात्रों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। केएन उडप्पा सभागार में आयोजित समारोह में विभिन्न संस्थानों के निदेशकों ने कुलपति की ओर से किए गए कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन


कुलपति प्रो.जीसी त्रिपाठी ने कहा कि बीएचयू दूसरे विश्वविद्यालयों से हर मामले में अलग है। कोई विचार, संस्था, देश और समाज ऐसा नहीं होगा जिसमें पूर्णता हो और पूर्ण शुद्धता हो।
विज्ञापन


कुलपति ने विश्वविद्यालय की स्थापना के पीछे महामना की सोच की चर्चा करते हुए कहा कि यहां आने पर पता चला कि सच में विश्वविद्यालय कहलाने का अधिकार काशी हिंदू विश्वविद्यालय को ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर विश्वविद्यालय में वैश्विक सोच, विचार नहीं है तो फिर वह विश्वविद्यालय नहीं है। कहा कि शिक्षा का यह कंपाटलाइजेशन चुनौती है। कहा कि विश्वविद्यालय अपनी संस्कृति की वजह से जाना जाता है और यह हर विश्वविद्यालय की एक संस्कृति हो, ऐसा नहीं हो सकता है।

इसका निर्माण वहां पढ़ने-पढ़ाने और काम करने वाले लोग करते हैं। इस विश्वविद्यालय की जितनी बड़ी परंपरा है, उतनी कहीं नहीं। उधर कुलपति ने भी कैंसर संस्थान बनने, अस्पताल में नर्सों की कमी, प्रवेश, परीक्षा और परिणाम समय पर जारी किए जाने सहित कई महत्वपूर्ण फैसलों को गिनाया।

कहा कि बीएचयू कैंपस शिक्षा का समग्र मॉडल है और इसे बनाए रखना सभी की अहम जिम्मेदारी है। सभागार में कुलपति ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 800 करोड़ रुपये के कैंसर संस्थान के प्रोजेक्ट को बीएचयू को दिया, यह बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने समय से प्रवेश, सेमेस्टर परीक्षा के साथ ही शिक्षण और शोध के क्षेत्र में हुए कार्यों के लिए सभी को बधाई दी। बताया कि शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम भी बिना सबके सहयोग के नहीं हो सकता था क्योंकि इसके लिए प्रशासन ने हाथ खड़ा कर दिए थे।

कहा कि पूर्व में किए गए प्रयासों के आधार पर बीएचयू देश का पहला शतप्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित परिसर होगा। यहां स्थापित भारत अध्ययन केंद्र, जलवायु परिवर्तन, कैंसर सेंटर, सुपर स्पेशियलिटी सेंटर आदि के जल्द ही सुखद परिणाम सामने आएंगे। इसके पहले उन्होंने मालवीय भवन में महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। समारोह में संस्थानों के निदेशकों, वरिष्ठ आचार्यों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। 

एकतरफ विरोध, दूसरे तरफ समर्थन में नारेबाजी

Vice-Chancellor GC tripathi said largest tradition of BHU
विदाई समारोह में बीएचयू कुलपति - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू केएन उडप्पा सभागार के बाहर विरोध शुरू होने के कुछ देर बाद ही समर्थन में भी नारेबाजी होने लगी। करीब बीस की संख्या में पहुंचे छात्रों ने कुलपति जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। कहा कि कार्यकाल के अंतिम दिन तब जब कुलपति की विदाई हो रही है तो विरोध करना वेमतलब है।

इसको लेकर विरोध करने वालों से उनकी कहासुनी भी हुई। स्थिति बिगड़ता देख मौके पर मौजूद एसओ लंका के साथ पहुंची पुलिस को बीच-बचाव करनी पड़ी। शाम 5 बजे से शुरू समारोह में करीब एक घंटे बाद कुलपति गाड़ी से निकले और अपने आवास की तरफ निकले।

बीएचयू में 21 सितंबर को छात्रा के साथ छेड़खानी, 23 सितंबर को लाठीचार्ज  की घटना के बाद दो अक्टूबर से अवकाश पर चल रहे कुलपति के 26 नवंबर को जैसे ही कैंपस आने की सूचना छात्रों को मिली विरोध शुरू हो गया।

केएन उडप्पा सभागार में आयोजित विदाई समारोह के लिए जैसे ही कुलपति गेट पर पहुंचे वहां पहले से खड़े कुछ छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दिया। इस दौरान वीसी गो बैक के नारे के साथ ही विदाई समारोह को गलत बताया। इसको लेकर सुरक्षाकर्मियों से उनकी धक्कामुक्की भी हुई।

इस दौरान मौके पर पहुंचे एक शिक्षक ने उन्हें समझाया लेकिन छात्र विरोध पर अड़े रहे। मौके पर मौजूद छात्रों ने उनकी नियुक्ति को लेकर भी सवाल खड़ा करते हुए वीसी के पक्ष में बोलने का आरोप लगाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ लंका ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed