फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vehicular movement resumes on Rajghat bridge after 84 hours

Varanasi News: 84 घंटे बाद राजघाट पुल पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

Sun, 28 Dec 2025 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Vehicular movement resumes on Rajghat bridge after 84 hours
23 दिसंबर की रात बंद किया गया था पुल पर आवागमन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कैंट स्टेशन से पड़ाव को जोड़ने वाला राजघाट पुल 84 घंटे बाद शनिवार की सुबह 10.30 बजे शुरू हो गया। दोनों छोर से दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने पुल पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुल शुरू होने से रामनगर-सामनेघाट पुल पर यातायात का दबाव कम हुआ। 23 दिसंबर की रात 10.30 बजे पुल पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई थी।

एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से मिले आदेशों के बाद से राजघाट पुल को चालू किया गया। राजघाट पुल पर अग्रिम आदेश तक यातायात की आवाजाही होती रहेगी। राजघाट पुल के ड्रैनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट मरम्मत कार्य को देखते हुए सिर्फ पैदल ही लोगों की आवाजाही हो रही थी। सुबह 10.30 बजे के बाद पड़ाव चौराहे की तरफ से बैरिकेडिंग हटाई गई और नमो घाट की तरफ से बैरिकेडिंग हटा ली गईं। ऑटो, दोपहिया, चार पहिया वाहन सवारों की आवाजाही शुरू हुई। उधर, रामनगर चौराहा, रामनगर-सामनेघाट पुल से लंका मार्ग तक यातायात दबाव कम हुआ। यातायात पुलिसकर्मियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों को भी राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed