फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vehicles will not go towards Assi from tonight till tomorrow night

Varanasi News: आज रात से कल रात तक अस्सी की ओर नहीं जाएंगे वाहन

Sun, 08 Sep 2024 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not go towards Assi from tonight till tomorrow night
लोलार्क कुंड में स्नान पर्व के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। लोलार्क कुंड में सोमवार को स्नान पर्व के मद्देनजर अस्सी, भदैनी और शिवाला क्षेत्र में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके मद्देनजर रविवार की रात 12 बजे से सोमवार की रात 10 बजे तक के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि वह रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

- लंका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा से किसी भी वाहन को अस्सी चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को पद्मश्री चौराहा और रविदास गेट रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- नगवा चौराहे से किसी भी वाहन को रविदास पार्क व अस्सी घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर व रविदास गेट की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पद्मश्री चौराहा से किसी भी वाहन को अस्सी चौराहे की तरफ नही जाने दिया जाएगा। वाहनों को ब्रॉडवे होटल और दुर्गाकुंड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- शिवाला मोड़ से किसी भी वाहन को अस्सी चौराहे की तरफ नही जाने दिया जाएगा। वाहनों को ब्रॉडवे तिराहा और पद्मश्री चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- ब्रॉडवे होटल से किसी भी वाहन को सोनारपुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को रवींद्रपुरी कॉलोनी रोड व विजया माल की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- सोनारपुरा से किसी भी वाहन को अस्सी चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को गोदौलिया चौराहा/ब्रॉडवे होटल की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

- गोदौलिया चौराहा से किसी भी वाहन को सोनारपुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को रामापुरा चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

नो व्हीकल जोन

बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा से अस्सी चौराहा तक, नगवा चौराहा से रविदास घाट तक, पद्मश्री चौराहा से अस्सी चौराहा तक, शिवाला चौराहा से अस्सी चौराहा तक, ब्रॉडवे होटल तिराहा से सोनारपुरा तक, सोनारपुरा से अस्सी चौराहा तक, गोदौलिया चौराहा से सोनारपुरा तक।

वाहन पार्किंग की जगह

मैदागिन के रास्ते आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था टाउनहाॅल, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने खाली मैदान और नेशनल इंटर कॉलेज में व्यवस्था की गई है। बेनिया के रास्ते आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था क्वींस कॉलेज के मैदान, बेनिया पर्किंग, सनातम धर्म इंटर कॉलेज और गोदौलिया में की गई है। लक्सा के रास्ते आने वाले लोग मजदा पार्किंग और गोदौलिया पार्किंग में वाहन खड़ करें। भेलूपुर और बीएचयू के रास्ते आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था भेलूपुर थाने के पास सिनेमा हाॅल के मैदान, बाबा कीनाराम आश्रम से रामचंद्र शुक्ल चौराहा तक और रवींद्रपुरी रोड की दोनों सर्विस लेन पर व्यवस्था की गई है।



प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे यह वाहन



- शव वाहन, बीमार और दिव्यांग को रूट डायवर्जन प्लान के प्रतिबंध से मुक्त रखा जायेगा। इसके अलावा एंबुलेंस और फायर बिग्रेड के वाहन भी प्रतिबंधों से मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed