{"_id":"68acac71645b06300d09578b","slug":"vehicle-flyover-launching-completed-on-rail-cum-road-bridge-varanasi-news-c-313-1-svns1019-138101-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रेल सह सड़क पुल पर व्हीकल फ्लाईओवर लॉन्चिंग पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रेल सह सड़क पुल पर व्हीकल फ्लाईओवर लॉन्चिंग पूरी
विज्ञापन
जमानिया। गंगा नदी पर बने रेल सह सड़क पुल के दोनों ओर व्हीकल फ्लाईओवर के सभी 29 पीयर पर गार्डर लाॅन्चिंग का कार्य रविवार की रात पूरा हो गया।
इसके साथ ही अब शेष स्पैन की ढलाई अंतिम चरण में है, जिसे अगले दो माह में पूरा करने का लक्ष्य है। लांचिंग कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से हाईवे शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक बंद रहा। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया।
रेल अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर की ए-1 साइड पर 23 और ए-2 साइड पर 6 पीयर बने हैं, जिन पर कुल 174 गार्डर लांच किए गए। करीब 590 करोड़ की लागत से मई 2024 में शुरु हुए इस प्रोजेक्ट में 16 माह के भीतर लाॅन्चिंग का काम पूरा कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह फ्लाईओवर लगभग 1500 मीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा होगा।
यह डबल लेन का होगा तथा दोनों ओर पैदल राहगीरों के लिए पाथ-वे भी बनाया जा रहा है। प्रत्येक स्पैन की भार क्षमता सौ टन से अधिक होगी, जिससे हैवी लोडेड मालवाहक और अन्य वाहन आसानी से गुजर सकेंगे।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों ने बताया कि शेष छह स्पैन की ढलाई का कार्य अक्तूबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद एनएचएआई की ओर से फ्लाईओवर एप्रोच रोड का निर्माण कराया जाएगा, जो अभी शुरु नहीं हो सका है। संवाद