{"_id":"62ac2de1165b254dba027a76","slug":"vegetables-price-in-varanasi-brinjal-and-chillies-rates-fall-pomegranate-and-apple-prices-rise","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vegetables Price in Varanasi: बैगन और मिर्च के भाव में आई नरमी, अनार और सेब के चढ़े भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vegetables Price in Varanasi: बैगन और मिर्च के भाव में आई नरमी, अनार और सेब के चढ़े भाव
Fri, 17 Jun 2022 01:01 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:01 PM IST
सार
वाराणसी की मंडियों में एक सप्ताह पहले जो बैगन 40 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे वो अब 30 रुपये हो गया है। इसी तरह 60 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाली हरी मिर्च अब 40 से 50 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम के अनुकल रहने से हरी सब्जियों के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। जबकि फलों की आवक कम होने सेब, अनार और केला जैसे फलों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वाराणसी की मंडियों में एक सप्ताह पहले जो बैगन 40 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे वो अब 30 रुपये हो गया है। इसी तरह 60 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाली हरी मिर्च अब 40 से 50 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही है।
विज्ञापन
फलों में आम को छोड़कर सेब 100 रुपये से बढ़कर 170 रुपये के पार पहुंच गया है। 40 से 50 रुपये दर्जन मिलने वाला केला अब 55 से 60 तक पहुंच गया है। अनार की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। 80 से 90 रुपये प्रति किलो मिलने वाला अनार अब 150 के पार हो गया है।
विज्ञापन
फल व्यापारी किसन सोनकर ने बताया कि मंडी में इन दिनों आम की आवक अधिक होने ने आम सस्ता है जबकि अनार की कम आवक और स्टोर के सेब महंगे बिक रहे है। इधर मंडुआडीह सब्जी बाजार के विक्रेता रमेश सोनकर ने बताया कि बारिश होने सब्जियों के कीमतों कोई ज्यादा अंतर होने वाला नहीं है। अभी स्थानीय सब्जियों का आवक अधिक है इस लिए कीमतों अभी स्थिर है।
विज्ञापन
सब्जी अब पहले
आलू 15 से 20 10 से 12
प्याज 18 से 20 20 से 25
हरी (मिर्च) 45 से 50 60
टमाटर 50 से 60 60
मूली 30 से 35 -
बैगन 30 40
लौकी 15 से 20 -
परवल 35 से 40 50
भिंडी 15 से 20 40
पालक 30 -
करैला 30 -
शिमला मिर्च 60 -
नेनुआ 15 से 20 -
फल अब
आम 40 से 60
अनार 120 से 150
सेब 170 से 200
केला 55 से 60
मोसंबी 40
लीची 60 से 80