फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vegetable vendor goes missing while returning home from shop, suspected kidnapping

Varanasi News: दुकान से घर जाते समय सब्जी विक्रेता लापता, अपहरण की आशंका

Wed, 17 Dec 2025 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor goes missing while returning home from shop, suspected kidnapping
विज्ञापन


जंसा थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव निवासी राजसिंह पाल सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। राजसिंह पाल कुरौना बाजार में सब्जी बेचते हैं। सोमवार रात 9.30 बजे टीवीएस मोपेड से घर लौट रहे थे। देर तक नहीं पहुंचने पर घरवालों ने खोजबीन की। सरौनी रेलवे अंडरपास के पास सड़क किनारे उनकी बाइक चालू खड़ी मिली, जबकि राजसिंह का कोई पता नहीं चला। भाई बबलू पाल ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को तहरीर में बताया कि रात में लौटने के दौरान भाई से बात हुई थी। आरोप है कि इससे पहले भी कुछ लोगों ने इस तरह का प्रयास किया है। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल और एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने जांच की। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article