{"_id":"649a88b2c6374a9a060a65e7","slug":"vegetable-price-hike-increase-in-the-price-of-parwal-cabbage-spinach-and-onion-garlic-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vegetable Price Hike: महंगाई की आंच में उबले आलू-कोहड़ा, टमाटर हुआ और लाल, पढ़ें- रेट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vegetable Price Hike: महंगाई की आंच में उबले आलू-कोहड़ा, टमाटर हुआ और लाल, पढ़ें- रेट लिस्ट
Tue, 27 Jun 2023 12:29 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:29 PM IST
सार
वाराणसी समेत पूर्वांचल में मानसून की बारिश तो हुई लेकिन साथ ही सब्जियों के दाम भी बढ़ गए। परवल, गोभी, पालक और प्याज, लहसुन के दाम में तेजी है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महंगाई की आंच में उबल रहे आलू, कोहड़े के साथ ही अब टमाटर और महंगा हो गया है। अदरक में तो रिकॉर्ड तेजी है। सब्जियों के कम उत्पादन और मंडियों में आवक कम होने से दाम बढ़ गए हैं। परवल, गोभी, पालक और प्याज, लहसुन के दाम में तेजी है। स्थानीय किसानों के अनुसार, गर्मी की सब्जियों के खत्म होने के बाद अब बाहर से आने वाली सब्जियां बिक रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मी के घर चोरों का धावा: 16 ताले तोड़कर करीब 20 लाख की चोरी, मचा हड़कंप, उड़े सबके होश!
पिंडरा के किसान ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि इस समय कोहड़ा, लौकी, परवल, टमाटर ही मंडी में पहुंच रहे हैं। कुछ स्थानीय किसान फूल गोभी, पत्तागोभी, सहित अन्य सब्जियों को बाजार में पहुंचा रहे हैं। ज्यादातर सब्जियां आसपास के जिलों से आ रही हैं। पंचक्रोशी सट्टी के आढ़ती हौसला प्रसाद ने बताया कि गर्मी की सब्जी मंडी में बहुत कम आ रही है, जो आ रही हैं उनकी कीमतें आसमान छू रही हैं।

सब्जी पहले अब
आलू 16-17 20-22प्याज 16-17 20-22
कोहड़ा 15-20 30-35परवल 30-35 50-60
कोहड़ा 15-20 30-35करैला 30-35 35-40
टमाटर 50-60 70-80नींबू 2-5 8-10
अदरक 80-100 200-260हरी मिर्च 30-35 40-50
लहसून 100 120पालक 20 30
मूली 30 35फूल गोभी 40 से 50 प्रति पीस
(सुंदरपुर, मंडुवाडीह और पंचक्रोशी मंडी के फुटकर भाव प्रति किलो की दर से)