{"_id":"649a77c8a615a1f5bb036da5","slug":"thieves-raid-policeman-s-house-20-lakh-stolen-by-breaking-16-locks-created-a-stir-everyone-lost-their-sense-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी के घर चोरों का धावा: 16 ताले तोड़कर करीब 20 लाख की चोरी, मचा हड़कंप, उड़े सबके होश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी के घर चोरों का धावा: 16 ताले तोड़कर करीब 20 लाख की चोरी, मचा हड़कंप, उड़े सबके होश!
Tue, 27 Jun 2023 11:16 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:16 AM IST
सार
नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती क्षेत्र में रहने वाले रामजी हेड कांस्टेबल पड़ पर जौनपुर जिले में डायल 112 में तैनात है। रामजी की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि 22 जून को वह परिवार के साथ अपने गांव तियरा चली गयी थी। वहीं उन्होंने अपने चालक को गाड़ी घर पर खड़ी करने को बोल दिया था।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के घर चोरों का धावा: 16 ताले तोड़कर करीब 20 लाख की चोरी, मचा हड़कंप, उड़े सबके होश!
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती स्थित हेड कांस्टेबल के बंद पड़े मकान को चोरों ने खंगाल डाला । घर के दरवाजे से लेकर बक्से और आलमारी में लगे ताले तोड़कर चोर लगभग बीस लाख रुपए मूल्य के गहने और लगभग एक लाख तीस हजार रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया । सोमवार की देर शाम जानकारी होने के बाद परिवार ले लोग घर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी । चोरी की पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गयी है ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: जलकल विभाग के नौ कर निरीक्षकों का तबादला, लिस्ट में पढ़ें किसे कहां की दी गई जिम्मेदारी?
विज्ञापन
नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती क्षेत्र में रहने वाले रामजी हेड कांस्टेबल पड़ पर जौनपुर जिले में डायल 112 में तैनात है । रामजी की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि 22 जून को वह परिवार के साथ अपने गांव तियरा चली गयी थी । वही उन्होंने अपने चालक को गाड़ी घर पर खड़ी करने को बोल दिया था । बताया कि 26 जून को उन्होंने चालक से घर से गाड़ी लेकर गांव आने को कहा । बताया कि सोमवार को चालक जब गाड़ी लेने घर पहुंचा तो व
विज्ञापन
वहां टूटे हुए ताले और बिखरा हुआ सामान देखकर उसके होश उड़ गए । इसके बादः उसने इसकी सूचना गृहस्वामी को दी । सूचना के वाद देर शाम रामजी और उनका परिवार मौके पर पहुंव गया । मंजू देवी ने बताया कि घर मे उनके पुश्तैनी व कुछ कुछ खुद के बनाये हुए गहने समेत लगभग एक लाख तीस हजार रुपये नगद रखे हुए थे । उन्होंने चोरी गए गहनों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई है । घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।