फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA will take action against illegal construction in city with assistance of Tehsil Lekhpal

Varanasi News: तहसील के लेखपाल की मदद से शहर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई करेगा वीडीए, पढ़ें- पूरा मामला

Tue, 19 May 2026 09:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 19 May 2026 09:57 AM IST
सार

Varanasi News: वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के अनुसार, कहीं भी यदि अवैध प्लॉटिंग हो रही हो तो लेखपाल के माध्यम से उसे रोका जाए। साथ ही प्राधिकरण को भी इसकी सूचना दी जाए, जिससे अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाई जा सके। 

विज्ञापन
VDA will take action against illegal construction in city with assistance of  Tehsil Lekhpal
वाराणसी विकास प्राधिकरण। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी जिले में पिंडरा क्षेत्र में अवैध निर्माण को देखते हुए वीडीए ने निर्णय लिया है कि तहसील के लेखपालों की मदद से इन पर लगाम लगाई जाएगी। इसके लिए लेखपालों और वीडीए के फील्ड कर्मचारियों के बीच समन्वय बैठाया जा रहा है, ताकि दोनों मिलकर अवैध निर्माण की पहचान कर उन पर कार्रवाई कर सकें।

विज्ञापन


वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के अनुसार, कहीं भी यदि अवैध प्लॉटिंग हो रही हो तो लेखपाल के माध्यम से उसे रोका जाए। साथ ही प्राधिकरण को भी इसकी सूचना दी जाए, जिससे अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाई जा सके। 
विज्ञापन


आम जनमानस को ऐसी किसी भी अवैध प्लॉटिंग में प्लॉट लेने से पहले जागरूक किया जा सके। आम जनता से अपील की गई है कि वे केवल वीडीए से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें, जिससे उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण का उद्देश्य आने वाले 25 से 30 वर्षों के विकास को ध्यान में रखते हुए वाराणसी को सुनियोजित तरीके से विकसित करना है। वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed