फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vda varanasi seal 56 property

54 बीघे अवैध प्लाटिंग को वीडीए ने कराया ध्वस्त

Sat, 05 Sep 2020 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
vda varanasi seal 56 property
अवैध प्लाटिंग के खिलाफ विकास प्राधिकरण कई दिनों से अभियान चला रहा है। वीडीए वीसी राहुल पांडेय के निर्देश पर चलाये जा रहे इस अभियान की कड़ी में शुक्रवार को रामनगर और सारनाथ वार्ड में जबरदस्त अभियान चला। इस दौरान 54 बीघा अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से जमींदोज किया गया। वीडीए की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

रामनगर वार्ड के कबीरपुर, राल्हूपुर में रामेश्वर यादव के करीब 10 बीघा में किए जा रहे अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। वहीं डहिया व कटरिया में विनोद व छेदी यादव के करीब 30 बीघा अवैध प्लाटिंग को जोनल अधिकारी देवचंद्र राम व जेई धन्नीराम ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इसके अलावा सारनाथ के दामोदरपुर कॉलोनी में छह बिगहा व दामोदरपुर में आठ बिगहा अवैध प्लाटिंग को जोनल अधिकारी परमानंद यादव व जेई पीएन दूबे ने भारी पुलिस बल के साथ ध्वस्त करा दिया। भेलूपुर वार्ड के रविंद्रपुरी में सुशील अग्रवाल के अवैध मकान को जेई हीरालाल गुप्ता ने सील कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed