फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vda

बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष का ग्रुप हाउसिंग भवन सील

Sat, 12 Sep 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
vda
अवैध निर्माणों के खिलाफ जारी अभियान में शुक्रवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने वाराणसी बिल्डर एवं डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया के ग्रुप हाउसिंग भवन को सील कर दिया। नगवां के पटिया में बेसमेंट और भूतल सहित सात तल का भवन मानचित्र से अलग बनाया जा रहा था। उधर, रोहनिया के केशरीपुर में बसपा नेता अमीर चंद पटेल के आठ बिगहा अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में बन रही हाउसिंग सोसाइटी मानचित्र से अलग निर्माण कर उपभोक्ताओं से धोखा करने में जुटी रहती है। यही कारण है कि विकास प्राधिकरण ने अब ग्रुप हाउसिंग भवनों की निगरानी तेज कर दी है। वाराणसी बिल्डर एवं डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया और बसपा नेता के खिलाफ कार्रवाई से वीडीए ने अपने इरादे जाहिर किए हैं। दशाश्वमेध वार्ड के जोनल अधिकारी वीपी मिश्रा और जेई चंद्रभानू दीक्षित ने अमीरचंद के प्लाटिंग पर जेसीबी चलाई। उधर, रामनगर के डहिया स्थित विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में जेई आनंद कुमार अस्थाना ने 12 बिगहा प्लाटिंग को तोड़ दिया।
विज्ञापन

गंगा किनारे भी अभियान
गंगा नदी से 200 मीटर के अंदर विभिन्न शासनादेशों एवं न्यायालीय आदेशों के अधीन निर्माण करने वालों पर कार्रवाई हुई। नगवां वार्ड में विशेष ध्वस्तीकरण अभियान के तहत पांच निर्माणों को ध्वस्त किया गया। गंगोत्री विहार में आरडी सिंह, अजीत कुमार झा, महेश नगर में मोहन शुक्ला, मदन गोपाल गुप्ता के राम छटपार शिल्प न्यास, देवेंद्र प्रताप सिंह के निर्माणाधीन भवन को जोनल अधिकारी परमानंद यादव के नेतृत्व में जेई रामचंद्र, पीएन दूबे, आरके सिंह ने तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed