फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vda varanasi

फिजूलखर्ची रोकने और भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए वीडीए की आंतरिक आडिटफिजूलखर्ची रोकने और भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए वीडीए की आंतरिक आडिट

Thu, 11 Jun 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
vda varanasi
वाराणसी। विकास प्राधिकरण में कागजी घोड़े दौड़ाने और फाइल अटकाने वालों पर लगाम कसी जाएगी। विभाग में फिजूलखर्ची रोकने और भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए वीडीए वीसी ने नई पहल की है। विभाग में आंतरिक आडिट कराने की शुरुआत की है। इसके लिए उन्होंने बकायदा कार्यालय आदेश जारी करते हुए एक सीए की नियुक्ति की है ताकि जहां भी गड़बडि़यां मिले उसे दुरुस्त करते हुए उसकी पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
विज्ञापन

वीडीए प्रशासन की इस पहल से अनावश्यक व्यय और भ्रष्टाचार रुकेगा वहीं राजस्व में बढ़ोतरी होगी। साथ ही जितने काम लंबित हैं उन्हें गति मिलेगी। वीडीए वीसी ने आंतरिक ऑडिट अनुभाग का गठन करते हुए सभी 10 अनुभागों की ऑडिट 20 जुलाई तक करने का फैसला किया है। स्टोर व नजारत की ऑडिट 15 दिनों के भीतर कराने का निर्देश दिया है। उधर, लेखा अनुभाग के कार्यों को सरल, सुगम व त्रुटिरहित करते हुए उसे डिजिटल करने के लिए साफ्टवेयर तैयार करवाया जा रहा है ताकि लेखा के सभी कर्मचारी सभी तरह के वित्तीय लेनदेन को उस साफ्टवेयर में अपलोड करें ताकि जरूरत पड़ने पर हर कोई उसे देख सके।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विकास प्राधिकरण में कामकाज का रवैया बदल गया है। नक्शा आवेदन से लेकर रजिस्ट्री के लिए ऑफिस जाने वाले लोगों को ऑनलाइन काम की सलाह दी जा रही है। आने वाले दिनों में ऑनलाइन सुविधा को बढ़ावा देने की तैयारी है। विकास प्राधिकरण में नक्शा आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। मैन्युअल आवेदन को लगभग बंद किये जाने की तैयारी है। इसके अलावा फीस जमा करने के लिए भी ऑनलाइन सुविधा को बढ़ावा दिया जा रहा है। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राहुल पांडेय ने बताया कि कार्यालय में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। ज्यादातर सुविधाओं को ऑनलाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed