{"_id":"680f12d6c13ca29194043dae","slug":"vda-sought-list-of-electricity-department-consumers-for-monitor-taking-temporary-connections-in-varanasi-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने वालों पर वीडीए की नजर, बिजली विभाग से मांगी गई उपभोक्ताओं की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने वालों पर वीडीए की नजर, बिजली विभाग से मांगी गई उपभोक्ताओं की सूची
Mon, 28 Apr 2025 11:02 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:02 AM IST
सार
Varanasi News: शहर में अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने वालों की निगरानी के लिए वीडीए द्वारा बिजली विभाग से उपभोक्ताओं की सूची मांगी गई है। इसके आधार पर वीडीए जांच करेगी।
विज्ञापन
Electricity
- फोटो : AdobeStock
विस्तार
वाराणसी शहर के अस्थायी बिजली कनेक्शन धारकों पर वीडीए की नजर है। दरअसल कई लोग बगैर वीडीए से ले आउट स्वीकृत कराए अस्थायी बिजली कनेक्शन लेकर निर्माण कार्य करा रहे हैं। इस पर वीडीए ने बिजली विभाग से अस्थायी कनेक्शन लेने वालों की सूची मांगी है। इसके आधार पर वीडीए यह जांच करेगी कि यहां अस्थायी कनेक्शन लेने वाले भवन का व्यवसायिक निर्माण तो नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों वीडीए की समीक्षा में पता चला कि कई लोग बगैर वीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण करा रहे हैं। जब उनसे भवन से संबंधित कागजात मांगे गए तो उन्होंने बिजली कनेक्शन के कागज दिखाए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बिजली जाने पर भी जलेंगी मुख्य मार्गों की स्ट्रीट लाइटें, लगाई जा रहीं सोलर लाइट्स
विज्ञापन
नियमानुसार बगैर भवन के बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाता है। जो कनेक्शन दिए जाते हैं वे अस्थायी होते हैं। इसके लिए वीडीए की अनुमति होना आवश्यक है। लेकिन इस प्रकार की जानकारी मिलने के बाद वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बिजली विभाग को पत्र भेजा है।
इसे भी पढ़ें; काम की बात: बनारस के इस इलाके में चार घंटे गुल रहेगी बिजली, एक क्लिक पर पढ़ें- पांच जरूरी खबरें
उन्होंने अधिकारियों से जनवरी से अब तक बिजली का अस्थायी कनेक्शन लेने वालों की सूची मांगी है। इसके आधार पर वीडीए के अधिकारी जांच करेंगे। यदि मौके पर अवैध निर्माण पाया गया तो उन्हें नोटिस दिया जाएगा। साथ ही अवैध निर्माण की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जल्द ही अभियान चलाकर सभी अवैध निर्माणों को वैध किया जाएगा।