फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA secretary showed harsh attitude in the review meeting

Varanasi News: वीडीए सचिव की समीक्षा बैठक में दिखा तल्ख तेवर, जोनल अधिकारी समेत तीन से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 05 May 2025 08:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 05 May 2025 08:28 PM IST
सार

वीडीए की समीक्षा बैठक में वीडीए सचिव का तल्ख तेवर देखने को मिला। निर्धारित लक्ष्य से कम धनराशि जमा करने पर नाराजगी जताई ओर अवर अभियंता के साथ सभी फील्ड स्टॉफ का मई माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
 

विज्ञापन
VDA secretary showed harsh attitude in the review meeting
वाराणसी विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीडीए के सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा ने सोमवार को वीडीए में समीक्षा बैठक की। निर्धारित लक्ष्य से कम धनराशि जमा कराने पर नाराजगी जताई। जोन-3 के जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति, अवर अभियंता रविन्द्र प्रकाश व राजू कुमार से स्पष्टीकरण मांगा।

विज्ञापन


जोन-5 के अवर अभियंता अशोक यादव व समस्त फील्ड कर्मचारियों के मई माह का वेतन रोकने को कहा। कहा कि जितने भी पुराने लंबित शमन मानचित्र की फाइल को जल्द निस्तारित करें। सचिव ने सभी जोन के एक माह कार्यों के प्रगति, बीते 3 माह के एमपीआर की समीक्षा की।
विज्ञापन


जमा शमन मानचित्र, स्वीकृत शमन मानचित्र, तावान, शमन शुल्क की वसूली, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों पर असंतुष्ट प्रतिक्रिया पर विशेष ध्यान देने को कहा। अवैध प्लाॅटिंग के विरुद्ध कार्रवाई, अनाधिकृत रूप से संचालित पेट्रोल, डीजल, सीएनजी फिलिंग स्टेशनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वार्ड के टॉप-10 बकायेदारों से वसूली करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जोन ने कुल 16 शमन मानचित्र स्वीकृत किया। सभी जोन ने शमन शुल्क के मद में कुल 3,11,13,775 रुपये प्राधिकरण कोष में जमा कराया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed