वीडीए ने दो अवैध निर्माण कराए सील: संपत्ति लिपिक समेत चार को स्पष्टीकरण, समीक्षा बैठक में कार्रवाई
वाराणसी विकास प्राधिकरण की टीम ने नवाबगंज और अस्सी में बन रहे दो अवैध निर्माण को सील कर दिया। कहा कि ले-आउट स्वीकृत होने के बाद ही कोई संपत्ति खरीदें। इससे निर्माण कार्य में आसानी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
VDA Varanasi: वाराणसी वीडीए की ओर से सोमवार को दो अवैध निर्माण सील किए गए। भेलूपुर वार्ड के नवाबगंज में मोहम्मद बेलाल की ओर से अवैध निर्माण कराया जा रहा था। इसी प्रकार अस्सी में दिनेश दीक्षित की ओर से बगैर नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कराया जा रहा था।
इसे वीडीए ने सील किया। वीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि वीडीए से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य न करें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
वीडीए के संपत्ति लिपिक समेत चार को स्पष्टीकरण
वीडीए सभागार में सोमवार को संपत्ति अनुभाग की समीक्षा की गई। वीडीए सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा ने पोर्टल पर लंबित नामांतरण पत्र के लिए संपत्ति लिपिक अजय श्रीवास्तव, प्रणव श्रीवास्तव, रामप्रवेश, शंकर उपाध्याय को स्पष्टीकरण जारी किया।
साथ ही तीन दिन के अंदर समस्त प्रकरणों को निस्तारित करने को कहा। उन्होंने 10 बड़े बकायदारों से बकाया पैसा जमा कराने, किराये पर आवंटित संपत्तियों के पैसा जमा कराने, लंबित प्रकरणों, पीएम आवास हरहुआ, कुरुहुवा, दशाश्वमेध प्लाजा, ट्रांसपोर्ट नगर की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह में अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर बकाया वसूली करें। ट्रांसपोर्ट नगर योजना, लालपुर आवासीय योजना, नदेसर मीट मार्केट से जल्द पैसा जमा कराएं। 31 मार्च के पूर्व नदेसर मीट मार्केट के व्यवसायियों से संपर्क कर पैसा जमा कराकर रजिस्ट्री कराएं।