{"_id":"574761ce4f1c1b3207690d1f","slug":"vc-informed-champion-of-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी को बताया भ्रष्टाचारियों का हिमायती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी को बताया भ्रष्टाचारियों का हिमायती
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 27 May 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक होटल में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे संजय सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप प्रवक्ता संजय सिंह ने बीएचयू के कुलपति पर जमकर निशाना साधा। उन्हें भ्रष्टाचारियों का हिमायती करार दिया। आरोप लगाया कि उन्होंने कई ऐसे लोगों को महत्वपूर्ण पद पर बैठा दिया है जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।आप प्रवक्ता ने ट्रामा सेंटर के ओएसडी प्रो. आनंद कुमार और सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय पर कई आरोप लगाए।
आप प्रवक्ता के आरोपों के बारे में प्रो. आनंद कुमार ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। जबकि, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सर सुंदर लाल अस्पताल में सख्ती बरतने के कारण कई लोग बौखलाए हुए हैं। सियासी साजिश के जरिये ऐसा दुष्प्रचार किया जा रहा है। बताया कि आप के नेता उनके पास आए थे कि वे वीसी को समझाएं, जब उन्होंने मना कर दिया तब इस तरह बदनाम कर रहे हैं।