फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vasantik Navratri 2024 Special story of only city kashi worship 9 durga with Gauri

वासंतिक नवरात्र 2024: काशी इकलौता शहर जहां दुर्गा के साथ विराजती हैं गौरी, भक्तों पर बरसाती हैं कृपा

Tue, 09 Apr 2024 07:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Apr 2024 07:08 PM IST
सार

काशी में नौ दुर्गा के साथ नौ गौरी पूजी जाती हैं। इकलौता शहर काशी है जहां गलियों में पार्वती स्वरूपा नौ गौरी नौ जगहों पर विराजमान होकर भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। भक्त नौ दिन तक मां गौरी की आराधना करेंगे। 

विज्ञापन
Vasantik Navratri 2024 Special story of only city kashi worship 9 durga with Gauri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वासंतिक नवरात्र में शिव की नगरी काशी में नौ दुर्गा के साथ ही नौ गौरी भी पूजी जाती हैं। चैत्र नवरात्र में काशी में नौ गौरी की पूजा का विधान है। मां पार्वती स्वरूपा नौ गौरी काशी की गलियों में नौ जगहों पर विराजमान होकर भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। प्रतिपदा से लेकर नवमी तक भक्त माता के नौ स्वरूपों का दर्शन पूजन कर उनकी कृपा की कामना करेंगे। काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि वासंतिक नवरात्र के दौरान काशी में नौ गौरी की पूजा भी होती है। काशी में ही मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ नौ गौरी के विग्रह भी विराजमान हैं। इसमें एक विग्रह ज्ञानवापी परिसर में भी स्थित है। माता की पूजा, नाम जप के साथ ही दर्शन का भी महात्म्य है।

विज्ञापन

 
प्रथम मुख निर्मालिका गौरी: पहले दिन गायघाट स्थित हनुमान मंदिर में विराजमान प्रथम गौरी मुख निर्मालिका गौरी के दर्शन पूजन होते हैं। इसके अलावा मां दुर्गा के पहले स्वरूप देवी शैलपुत्री का पूजन-अर्चन भी होता है। मां शैलपुत्री का मंदिर अलईपुर इलाके में स्थित है।
विज्ञापन


द्वितीय ज्येष्ठा गौरी: द्वितीया पर कर्णघंटा के सप्तसागर क्षेत्र में विराजमान मां ज्येष्ठा गौरी के दर्शन पूजन के लिए भक्त उमड़ते हैं। नौ दुर्गा की आराधना में दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का दर्शन-पूजन होता है। मां का विग्रह ब्रह्माघाट इलाके में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृतीय सौभाग्य गौरी: तीसरे दिन भक्तों को ज्ञानवापी क्षेत्र स्थित सत्यनारायण मंदिर के अंदर सौभाग्य गौरी के दर्शन पूजन करने की मान्यता है। नव दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का दर्शन होगा और इनका मंदिर चौक क्षेत्र में है।

चतुर्थ शृंगार गौरी: चौथे दिन ज्ञानवापी परिसर में विराजमान शृंगार गौरी का दर्शन पूजन होगा। इस दिन ज्ञानवापी में भक्तों की लंबी कतार लगती है। नौ दुर्गा के स्वरूप में कूष्मांडा देवी की आराधना होगी। मां दुर्गा दुर्गाकुंड मंदिर में यंत्र के स्वरूप में विराजमान हैं।

पंचम विशालाक्षी गौरी: पंचमी तिथि पर पंचम गौरी के रूप में विराजमान मां विशालाक्षी गौरी का दर्शन पूजन होगा। देवी के इस स्वरूप का विग्रह मीरघाट क्षेत्र में धर्मकूप इलाके में है। नौ दुर्गा के क्रम में पांचवें दिन स्कंद माता के स्वरूप में विराजित मां बागेश्वरी देवी का पूजन अर्चन होगा। देवी का मंदिर जैतपुरा में स्थित है।

षष्ठं ललिता गौरी: छठवें दिन मां गौरी के छठवें रूप में विराजमान मां ललिता के दर्शन-पूजन का महत्व है। मां भगवती का विग्रह ललिता घाट क्षेत्र में है। नवदुर्गा के दर्शन-पूजन के क्रम में छठवें दिन मां कात्यायनी देवी का दर्शन-पूजन होगा। देवी का विग्रह संकठा गली में आत्म विशेश्वर मंदिर में है।

सप्तम भवानी गौरी: सातवें दिन सप्तम भवानी गौरी के दर्शन-पूजन के लिए भक्त उमडेंगे। देवी के छठवें स्वरूप का विग्रह विश्वनाथ गली में श्रीराम मंदिर में विराजमान है। मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां कालरात्रि देवी का पूजन अर्चन होगा। कालरात्रि देवी का मंदिर कालिका गली में स्थित है।

अष्टम मंगला गौरी: आठवें दिन माता के गौरी स्वरूप में मंगला गौरी के पूजन-अर्चन का विधान है। मंगला गौरी का मंदिर पंचगंगा घाट इलाके में है। नौ दुर्गा के उपासक महागौरी का दर्शन पूजन करेंगे। महागौरी काशी में मां अन्नपूर्णा के रूप में विराजमान हैं। इनका मंदिर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप है।

नवम महालक्ष्मी गौरी: अंतिम दिन भगवती के गौरी स्वरूप में महालक्ष्मी गौरी के दर्शन पूजन होता है। मां का मंदिर लक्सा क्षेत्र में लक्ष्मीकुंड पर स्थित है। नौ दुर्गा के स्वरूप में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी सिद्धिदात्री देवी का दर्शन-पूजन होगा। इनका मंदिर कालभैरव मंदिर से पहले गोलघर इलाके में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed