{"_id":"6148e7728ebc3ed193626b40","slug":"varuna-zone-laggy-in-pending-discussions-varanasi-news-vns612763778","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित विवेचनाओं में वरुणा जोन फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित विवेचनाओं में वरुणा जोन फिसड्डी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मुख्यालय से आदेश है कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण हर हाल में तेजी से कराएं। बावजूद कमिश्नरेट में 1941 विवेचना लंबित है। विवेचनाओं में कमिश्नरेट पुलिस का वरुणा जोन फिसड्डी है। वरुणा जोन में 1228 काशी जोन में 713 लंबित पड़ी हुई हैं। अधिकतर विवेचनाएं ऐसी हैं, जिन पर महीनों से कोई काम ही नहीं हुआ। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश के बावजूद अधिकतर सर्किल में दारोगाओं की ओर से विवेचनाओं में लापरवाहियां बरती जा रही हैं। निगरानी में लगे एसीपी और थाना प्रभारियों को हर हाल में पूरा कराने का आदेश दिया गया है।
भेलूपुर सर्किल में सबसे अधिक विवेचनाएं लंबित
पुलिस आयुक्त कार्यालय से मिले आंकड़ों पर सर्किल वार गौर करें तो सबसे अधिक 542 विवेचनाएं काशी जोन के भेलूपुर सर्किल में लंबित हैं। वरुणा जोन के कैंट सर्किल में 541 विवेचनाओं पर कोई काम नहीं हुआ। चेतगंज सर्किल में 379, सारनाथ सर्किल में 308 विवेचना लंबित हैं। यह हाल तब है जब तीन-तीन थानों पर एक-एक सर्किल बना हुआ है।
विवेचनाओं के निस्तारण में दशाश्वमेध सर्किल अव्वल
काशी जोन के दशाश्वमेध और कोतवाली में विवेचनाओं का निस्तारण तेजी से हुआ है। दशाश्वमेध सर्किल में महज 46 विवेचना और कोतवाली सर्किल में 125 अब तक लंबित हैं। काशी जोन की ओर से सभी दरोगाओं को समय से विवेचना पूरी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
लंबित विवेचनाओं में लापरवाही बरतने वाले 24 दरोगाओं को चिह्नित किया गया है। जोन के डीसीपी, एसीपी को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द विवेचनाओं का निस्तारण कराएं। विवेचनाओं पर निगरानी रखें।
-ए सतीश गणेश, पुलिस आयुक्त