फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varuna Sandhya dedicated to actor Dharmendra

Varanasi News: अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित रही वरुणा संध्या

Sun, 30 Nov 2025 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Varuna Sandhya dedicated to actor Dharmendra
छावनी परिषद और दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से वरुणा संध्या अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित रही। कैंटोनमेंट के नेहरू पार्क में शनिवार को अभिनेता के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। संस्था अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि वह बेहतरीन अभिनेता के साथ-साथ एक नेक दिल इंसान थे। तनुज कुमार वर्मा ने पल-पल दिल के पास तुम रहती हो...., ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे...,जट यमला पगला दीवाना... पेश कर धर्मेंद्र की याद ताजा कर दी। शांभवी सेठ ने श्रीरामवंदना श्री राम चंद्र कृपाल भजमन से शुरुआत की। कथक के बाद अंत में प्रसिद्ध दादरा रंग दी सारी गुलाबी चुनरिया रे...प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया। कलाकारों को प्रमाणपत्र अध्यक्ष अजय गुप्ता ने दिया। संचालन तनुज कुमार वर्मा और धन्यवाद सचिन कुमार श्रीवास्तव ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article