{"_id":"6683514d5db447838e0251ff","slug":"varnasi-news-sigra-stadium-will-start-in-august-varanasi-news-c-20-vns1056-651339-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varnasi News:अगस्त में शुरू हो जाएगा सिगरा स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varnasi News:अगस्त में शुरू हो जाएगा सिगरा स्टेडियम
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम के संचालन के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईआईटी बीएचयू, खेल विभाग और जिला प्रशासन मिलकर एजेंसी का चयन करेंगे। एजेंसी चयन के बाद अगस्त के पहले सप्ताह से स्टेडियम में खेलकूद की सुविधाएं मिलने लगेंगी। पहले स्मार्ट सिटी ने जुलाई माह में ही खेलकूद सुविधाएं शुरू करने का दावा किया था।
स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क अधिकारी शाकंभरी नंदन का दावा है कि स्टेडियम बनकर तैयार है, कार्यदायी संस्था का नाम जल्द ही फाइनल हो जाएगा। इसके बाद फेज-एक में खिलाड़ियों के लिए इसे खोल दिया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों के मुताबिक सिगरा स्टेडियम में मेंटेनेंस करने का काम संभालने वाली एजेंसी ही फाइनल नहीं है। इसमें खेल विभाग की क्या जिम्मेदारी होगी, यह भी तय होना बाकी है। फेज-एक में ओलंपिक मानकों वाला स्वीमिंग पूल, वार्मअप पूल, बास्केटबॉल, टेनिस, बास्केटबॉल, स्टीम बाथ, जीम आदि खिलाड़ियों के लिए खोल दिए जाएंगे।
सिगरा स्टेडियम फेज-2 की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी
सिगरा स्टेडियम के देखरेख के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसका निर्णय गत शनिवार को लखनऊ में खेल विभाग और स्मार्ट सिटी समेत अन्य विभागों की हुई बैठक में हुआ। प्रमुख सचिव खेल आलोक कुमार ने स्टेडियम के फेज-2 और तीन के संचालन करने वाली एजेंसी तय करने के लिए स्मार्ट सिटी को प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।