फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varansai News: Basic school teachers got budget for tablet SIM

Varansai News:बेसिक स्कूलों के शिक्षकों को मिला टैबलेट के सिम के लिए बजट

Wed, 22 May 2024 04:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Varansai News: Basic school teachers got budget for tablet SIM
लंबे समय से धूल फांक रहे बेसिक शिक्षकों के टैबलेट अब ऑन होंगे। शासन ने टैबलेट के लिए सिम कार्ड देने के साथ ही डेटा के लिए भी बजट जारी कर दिया है। 200 रुपये प्रतिमाह हर शिक्षक को टैबलेट में डेटा रिचार्ज के लिए दिए जाएंगे। इससे सिम कार्ड और डेटा के अभाव में ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने और बच्चों को पढ़ाने में मुश्किलें आने का बहाना भी शिक्षक अब नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 1145 बेसिक स्कूल संचालित होते हैं। बेसिक स्कूलों के 1968 शिक्षकों को शासन की ओर से टैबलेट दिए गए हैं। टैबलेट के जरिये शिक्षक-शिक्षिकाओं को ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने के साथ ही बच्चों को भी पढ़ाने और होमवर्क देने, उसे चेक करने आदि के निर्देश दिए गए थे। निपुण एप का संचालन भी इसी के जरिये किया जाना है। मगर, टैबलेट मिलने के बाद शिक्षक टैबलेट में सिम और डेटा न होने के कारण टैबलेट संचालन न हो पाने की बात कहने लगे। इससे टैबलेट आलमारी की शोभा बढ़ाने लगे थे। अब शासन ने सिम कार्ड देने के साथ ही डेटा के लिए बजट जारी कर दिया है। प्रत्येक शिक्षक को डेटा के लिए 200 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इससे महीनों से बेमतलब साबित हो रहे टैबलेट की उपयोगिता बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने कहा कि सिम खरीदा जा रहा है। हर महीने के हिसाब से शिक्षकों को अब डेटा के लिए भी पैसे दिए जाएंगे। इसके लिए बजट जारी हो गया है। इससे स्कूलों में पठन-पाठन की बेहतरी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed