Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi12th grade student abducted Kathmandu recovered Cantonment area quick thinking three BHU students

वाराणसी: काठमांडू से अपहृत 12वीं का छात्र छावनी क्षेत्र से बरामद, बीएचयू के तीन छात्रों की सूझबूझ से बची जान

Sun, 22 Nov 2026 11:09 AM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Sun, 22 Nov 2026 11:09 AM IST
सार

नेपाल के काठमांडू से अपहृत 12वीं के छात्र चंदन यादव को वाराणसी के छावनी क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया गया। बीएचयू के तीन छात्रों ने पुलिस को सूचना देकर उसकी बरामदगी में अहम भूमिका निभाई। मामले में तीन आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना है।

विज्ञापन
Varanasi12th grade student abducted Kathmandu recovered Cantonment area quick thinking three BHU students
युवक का अपहरण कर हत्या की आशंका, प्राथमिकी दर्ज

विस्तार

नेपाल की राजधानी काठमांडू से अपहृत 12वीं के छात्र चंदन यादव उर्फ रामकृष्ण यादव को शनिवार देर रात वाराणसी के छावनी क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। उसकी बरामदगी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के तीन छात्रों ओम झा, अंकित मिश्रा और कृतिका यादव की अहम भूमिका रही। ओम झा को सबसे पहले छात्र के वाराणसी में होने की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तीनों छात्रों के समन्वय से पुलिस ने चंदन को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में तीन आरोपियों के पकड़े जाने की भी सूचना है। छात्र को सुरक्षित नेपाल ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


टैक्सी में बैठने के बाद लापता हुआ था छात्र
चंदन यादव नेपाल के धनुषा जिले के शहीदनगर नगरपालिका वार्ड नंबर-दो स्थित बगौना गांव का निवासी है। वह काठमांडू के सेंट जेवियर्स कॉलेज में 12वीं का छात्र है। उसके पिता का नाम प्रभाकर यादव है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चंदन छठ पर्व मनाने अपने घर आया था। पर्व के बाद वह सुबह करीब 6:15 बजे वापस काठमांडू पहुंचा। वहां बालकुमारी पुल से शांतिनगर जाने के लिए टैक्सी ली। टैक्सी में बैठने के बाद उसने अपने एक मित्र से फोन पर बात भी की थी। सामान्य तौर पर यह सफर करीब 10 मिनट का था, लेकिन काफी देर तक कमरे पर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसके अपहरण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

बीएचयू के तीन छात्रों ने पुलिस को दी सूचना
वाराणसी के छावनी क्षेत्र में चंदन की सुरक्षित बरामदगी में धनुषा (जनकपुर) निवासी और बीएचयू में एमएससी एग्रीकल्चर के छात्र ओम झा, अंकित मिश्रा और कृतिका यादव की भूमिका रही। ओम झा को सबसे पहले चंदन के वाराणसी में होने की जानकारी मिली। उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही कृतिका यादव और अंकित मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। तीनों छात्रों के त्वरित समन्वय से चंदन को समय रहते सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों को दी गई सूचना, नेपाल ले जाने की तैयारी
चंदन की बरामदगी के बाद कैंट पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। देर रात परिजन वाराणसी पहुंचे और उसे अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया में जुट गए। वहीं, मामले में तीन आरोपियों के पकड़े जाने की बात सामने आई है। पुलिस की ओर से मामले की आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed