Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Zone Police issued challans to 893 vehicles for having tinted window films and for carrying tripling

कार्रवाई: काली फिल्म वाले 893 वाहनों का कटा चालान, 9 जिलों में वाराणसी जोन पुलिस ने वसूले 5.74 लाख का जुर्माना

Thu, 26 Nov 2026 01:54 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 26 Nov 2026 01:54 PM IST
सार

पूर्वांचल में भौकाल भारी पड़ गया। काली फिल्म चढ़ाकर और ट्रिपलिंग करने वाले 893 वाहनों का चालान कट गया। वाराणसी जोन पुलिस ने नौ जिलों में 5.74 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।

विज्ञापन
Varanasi Zone Police issued challans to 893 vehicles for having tinted window films and for carrying tripling
काली फिल्म वाले 893 वाहनों का कटा चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की सड़कों पर कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ाकर भौकाल दिखाने और बाइक पर तीन सवारी बैठाकर फर्राटा भरने वालों पर वाराणसी जोन पुलिस ने शिकंजा कसा है। चार पहिया वाहनों में काली फिल्म चढ़ाकर चलने वाले और तीन सवारी वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने 893 वाहनों का चालान काटते हुए कुल 5 लाख 74 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला है। जुर्माना वसूली में वाराणसी रेंज अव्वल आया। नियम तोड़ने वालों से सर्वाधिक 3 लाख 76 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

विज्ञापन


वाराणसी जोन के आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में एक साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर सख्त प्रवर्तन कार्रवाई करने के साथ-साथ 8025 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। एडीजी जोन नवीन अरोरा ने बताया कि चालान और चेकिंग में वाराणसी रेंज की पुलिस ने तगड़ी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


नियम तोड़ने वालों से सर्वाधिक 3 लाख 76 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। आजमगढ़ परिक्षेत्र में सबसे अधिक 388 वाहनों के चालान काटे गए। जागरूकता में मिर्जापुर अव्वल आया। मिर्जापुर परिक्षेत्र में पुलिस ने सर्वाधिक 2907 लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले

वाहन चालकों से अपील है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं और चार पहिया वाहनों के शीशों से काली फिल्म तत्काल हटा लें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। -नवीन अरोरा, एडीजी जोन, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed