{"_id":"60e481c25f0cda71e75ee301","slug":"varanasi-youth-dies-due-to-drowning-in-lakhaniya-dari-mirzapur-went-for-picnic-with-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के युवक की लखनिया दरी में डूबने से मौत, दोस्तों संग गया था पिकनिक मनाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के युवक की लखनिया दरी में डूबने से मौत, दोस्तों संग गया था पिकनिक मनाने
Tue, 06 Jul 2021 09:46 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:46 PM IST
सार
मिर्जापुर के लखनिया दरी जल प्रपात पर पिकनिक मनाने गए दोस्तों ने युवक के परिजन को मौत की सूचना दी। रात में शव मिर्जापुर से शैलपुत्री स्थित घर पहुंचा तो कोराम मच गया।
विज्ञापन
लखनिया दरी जल-प्रपात (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जनपद के जैतपुरा थानाक्षेत्र स्थित शैलपुत्री इलाके में रहने वाले अनवर कुरैशी (32) की मंगलवार को मिर्जापुर के लखनिया दरी में डूबने से मौत हो गई। देर शाम हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रात में शव मिर्जापुर से शैलपुत्री स्थित घर पहुंचा।
विज्ञापन
जैतपुरा थाना अंतर्गत शैलपुत्री निवासी मकसूद कुरैशी के आठ बेटों में चौथे नंबर का अनवर अपने दोस्त फिरोज, सदरुद्दीन, खालिख खान, तुन्ना और राजू समेत कुछ अन्य युवकों के साथ लखनिया दरी जल प्रपात पर पिकनिक मनाने के लिए गया था। दोस्तों ने शाम चार बजे फोन कर परिजनों को बताया कि अनवर की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पिता मकसूद परिजनों के साथ लखनिया दरी पहुंचे। इसके बाद मिर्जापुर पुलिस के सहयोग से अनवर के शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
दोस्तों ने परिजनों को बताया कि अनवर नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया था। उसे बचाने की कोशिश की जाती तब तक वह पानी में समा गया। बड़े भाई जियाउल कुरैशी ने बताया कि मुर्गे के व्यापार का उनका पुश्तैनी काम है। अनवर पिकअप से मुर्गा लाने और ले जाने का काम करता था। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन