{"_id":"6ae744ff363edd528903a323","slug":"varanasi-youth-dies-after-being-hit-by-durg-express-in-chaubepur-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: चौबेपुर में दुर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, दवा लेने जा रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: चौबेपुर में दुर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, दवा लेने जा रहा था
Sun, 01 Nov 2026 07:26 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Sun, 01 Nov 2026 07:26 PM IST
सार
चौबेपुर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास रविवार शाम दुर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से 30 वर्षीय चंदन कुमार की मौत हो गई। वह पथरी की दवा लेने घर से निकला था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
चौबेपुर, वाराणसी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चौबेपुर के कादीपुर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर बहादुरपुर गांव के पास रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई। वह पथरी की दवा लेने के लिए घर से निकला था। हादसा डाउन दुर्ग एक्सप्रेस (15160) से हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चंदन रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से दवा लेने के लिए निकला था। शाम करीब पांच बजे वह रेलवे ट्रैक के पास दुर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चंदन राजगीर मिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन
चंदन के दो छोटे बच्चे हैं। इनमें सूरज चार वर्ष और नागेश दो वर्ष का है। पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी सुशीला की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वाराणसी सिटी जीआरपी की पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर थाने की पुलिस मौजूद है और जीआरपी की ओर से आवश्यक कार्रवाई की गई है।
Keywords