फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Young man duped lure of 6–10% profit in online trading; contact was made via Facebook case

वाराणसी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में 6 से 10 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगी, फेसबुक से हुआ था संपर्क; केस दर्ज

Sat, 26 Sep 2026 06:07 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 26 Sep 2026 06:07 AM IST
सार

खजूरी निवासी युवक से ऑनलाइन ट्रेडिंग में छह से 10 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिये संपर्क में आई महिला ने व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर निवेश कराया। रकम निकालने पर और पैसे जमा करने को कहा गया। शक होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। केस दर्ज कर जांच शुरू है।

विज्ञापन

विस्तार

ऑनलाइन ट्रेडिंग में छह से 10 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर युवक से रकम ठगने का मामला सामने आया है। खजूरी निवासी राहुल तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि फेसबुक के जरिये संपर्क में आई महिला ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर उसे अपने जाल में फंसाया।

विज्ञापन


राहुल तिवारी के अनुसार बीते जुलाई में फेसबुक पर अन्नता नाम की आईडी से एक महिला ने उससे संपर्क किया। महिला ने अपना नाम अन्नता शर्मा और पता अहमदाबाद, गुजरात बताया। उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर छह से 10 प्रतिशत तक लाभ मिलने का भरोसा दिया। बातचीत के बाद महिला ने व्हाट्सऐप नंबर से संपर्क किया और एक लिंक भेजकर निवेश की प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक महिला ने शुरुआत में ट्रेडिंग के अलग-अलग लेवल बताए। लेवल-1 में 10 हजार रुपये और लेवल-2 में एक लाख रुपये निवेश करने को कहा गया। उसकी बातों पर भरोसा कर राहुल ने 13 जुलाई को 11 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 18 जुलाई को 70 हजार और 20 जुलाई को 20 हजार रुपये भी भेजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रकम निकालने पर मांगे और रुपये
पीड़ित के अनुसार इसके बाद महिला ने ट्रेडिंग का लेवल बढ़ने और अधिक मुनाफा मिलने की बात कही। निवेश बढ़ाने के लिए लगातार रकम जमा कराने को कहा गया। राहुल का आरोप है कि कुल रकम भेजने के बाद जब उसने अपने निवेश की राशि निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसे जमा करने को कहा गया। बताया गया कि अतिरिक्त रकम जमा नहीं करने पर निवेश की राशि वापस नहीं मिलेगी।

इस पर पीड़ित को शक हुआ और उसने साइबर ठगी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

फेसबुक आईडी और व्हाट्सऐप की जांच
थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस महिला द्वारा इस्तेमाल की गई फेसबुक आईडी, व्हाट्सऐप नंबर और रकम भेजे जाने से जुड़े बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed