फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Women ahead of men in sterilization

वाराणसी में नसबंदी में पुरुषों से आगे महिलाएं

Wed, 12 Jul 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 12 Jul 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Women ahead of men in sterilization
परिवार नियोजन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन की चलाई जा रहीं योजनाएं वाराणसी जिले में पुरुषों को प्रभावित नहीं कर पाई हैं। नसबंदी के आंकड़ों पर नजर डालें तो यही बात सामने आती है। सत्र 2015-16 के आंकड़ों के अनुसार महज 0.1 फीसदी पुरुषों ने नसबंदी कराई, जबकि 30.7 फीसदी महिलाओं ने।
विज्ञापन



जागरूकता के लिए अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जाते हैं और बड़ी धनराशि खर्च की जाती है। बावजूद पुरुष नसबंदी नहीं बढ़ रही है। जहां तक परिवार नियोजन के साधनों की बात है तो जिले में 16.4 प्रतिशत लोगों तक विभाग की ओर से दिए जाने वाले साधन नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


15 से 49 साल के 58.5 प्रतिशत पति-पत्नी इसका प्रयोग कर रहे हैं, जबकि 42.6 प्रतिशत आधुनिक साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पुरुष नसबंदी भी अब बिना चीरा लगाए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए अस्पतालों में कैंप लगाने के साथ ही चिकित्सकों को जिम्मेदारी दी गई है।

क्वींस कॉलेज से निकली जागरूकता रैली


जनसंख्या दिवस पर मंगलवार को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ की देखरेख में निकली रैली को डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने हरी झंडी दिखाई। डीएम ने बढ़ती जनसंख्या को देश के लिए प्रमुख चुनौती बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed