फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Woman befriended matrimonial website defrauded of 7 lakh in cyber scam FIR lodged police station

वाराणसी: मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर युवती से पहचान बनाई, फिर सात लाख की साइबर ठगी; चितईपुर थाने में FIR

Fri, 21 Aug 2026 05:58 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 21 Aug 2026 05:58 AM IST
सार

चितईपुर में मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिये युवती की एक व्यक्ति से पहचान हुई। आरोपी ने यूके से लगेज भेजने और मुंबई एयरपोर्ट से छुड़ाने का झांसा देकर क्लियरिंग, इंश्योरेंस व आईजीएसटी के नाम पर सात लाख रुपये ठग लिए। लगेज नहीं मिलने पर युवती को ठगी का पता चला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Varanasi Woman befriended matrimonial website defrauded of 7 lakh in cyber scam FIR lodged police station
चितईपुर थाने में एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही स्थित शिवपुरी कॉलोनी की युवती को मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिये हुई पहचान भारी पड़ गई। आरोपी ने युवती को विश्वास में लेकर यूके से लगेज भेजने का झांसा दिया और उसे मुंबई एयरपोर्ट से रिलीज कराने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता प्रतिभा वर्मा की शिकायत पर चितईपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रतिभा वर्मा के मुताबिक, 18 जुलाई से उसकी एक व्यक्ति से लगातार बातचीत हो रही थी। आरोपी ने अपना नाम प्रशांत कुमार बताया और कहा कि उसने यूके से अपना लगेज भारत भेजा है। उसने बताया कि लगेज मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच चुका है। इसके बाद आरोपी ने फर्जी वेबसाइट के जरिये लगेज की ट्रैकिंग और क्लियरिंग से संबंधित जानकारी युवती को भेजी।

विज्ञापन

आरोप है कि प्रशांत कुमार और उसके साथ जुड़े लोगों ने लगेज रिलीज कराने के नाम पर प्रतिभा से अलग-अलग मदों में रकम जमा कराई। आरोपियों ने क्लियरिंग, इंश्योरेंस, आईजीएसटी समेत कई तरह के शुल्क बताए। युवती को भरोसा दिलाया गया कि सभी शुल्क के रूप में करीब सात लाख रुपये का भुगतान करने के बाद यूके से भेजा गया लगेज उसे मिल जाएगा।

लगातार बातचीत और आरोपी की बातों पर भरोसा होने के कारण युवती को शुरुआत में ठगी का संदेह नहीं हुआ। वह आरोपियों की ओर से बताए गए खातों में रकम जमा करती रही। सात लाख रुपये का भुगतान करने के बाद भी जब लगेज नहीं मिला तो युवती ने आरोपियों से संपर्क किया। इसके बाद भी उससे नए शुल्क के नाम पर लगातार और रकम मांगी जाने लगी।

इस पर प्रतिभा को साइबर ठगी का अहसास हुआ। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। चितईपुर थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, वेबसाइट और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही रकम के लेनदेन की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed